Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

खुशहाल देशों की सूची में 140 वें पायदान पर भारत

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
खुशहाल देशों की सूची में 140 वें पायदान पर भारत

दुनिया का सबसे खुशहाल देश है: फिनलैंड! अपना भारत दुनिया के 156 देशों की सूची में 140 वें पायदान पर! खुशहाल मुल्कों का वैश्विक सूचकांक हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ के एक नेटवर्क ने न्यूयार्क में जारी किया। यह सूचकांक हर साल मार्च महीने में जारी होता है!
इस बार सर्वाधिक खुशहाल दस देशों में 7 यूरोप के हैं! अपने देश को ‘विश्वगुरु’ बनाने में जुटे मौजूदा सत्ताधारियों के विकास के तमाम दावों के बावजूद भारत दुनिया के 156 देशों की सूची में इस बार 140 वें स्थान पर फिसल गया। पहले के सूचकांक के मुकाबले इस बार भारत 7 पायदान और नीचे खिसका है!
सोचिए, कैसी ‘चौकीदारी’ हुई? अपनी सरकार के आंकड़े भी बताते हैं कि हाल के वर्षों में अशांति, हिंसा, माब लिंचिंग, सामुदायिक वैमनस्य, नफरत, असमानता और आर्थिक असंतुलन में भारी बढ़ोतरी हुई है! समझ में नहीं आता, प्रधानमंत्री और उनके मंत्री-प्रवक्ता देश को रोज ही बताते रहते हैं कि भारत बीते पांच सालों से लगातार तरक्की कर रहा है!
कैसे और कैसी तरक्की कर रहा है भाई? ये माना जा सकता है कि पूरी आबादी में सिर्फ 1 फीसदी लोगों की तरक्की हुई है! उनके हाथ में देश की लगभग अठहत्तर फीसदी संपदा आ गई है! एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, खेत, बिजली, पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र और यहां तक कि खुदरा व्यापार पर भी उनका कब्जा होता जा रहा है!
चलिए, लगे रहिए मंदिर-मस्जिद, गाय-गोबर, चौकीदार-थानेदार, शौर्य-पराक्रम और हिंदुस्तान-पाकिस्तान में! वैश्विक खुशहाली की वैश्विक सूची में 156 देशों के नाम शामिल होते हैं। अभी तो हम 140 पर ही हैं, अंतिम पायदान थोड़ी ही नीचे है! इंतजार कीजिए, चुनावी नतीजे का! फिर मिलेंगे इसी महीने अगले साल!

वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश उर्मिल के वाल से साभार

संबंधित खबरें (Similar News)