Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

खरसिया के विवादित अस्प्ताल से किडनी चोरी का आरोप .परिजनों का हंगामा .अस्पताल ने माना कि किडनी जरूरी होने पर निकाली .

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
खरसिया के विवादित अस्प्ताल से किडनी चोरी का आरोप .परिजनों का हंगामा .अस्पताल ने माना कि किडनी जरूरी होने पर निकाली .
IMG 20190604 065537

नितिन.सिन्हा की रिपोर्ट रायगढ से .

रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित वनांचल अस्पताल में एक महिला मरीज के किडनी निकालने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला को रविवार को पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था जिसका गुरुवार की शाम को ऑपरेशन किया गया । ऑपरेशन के बाद महिला के पुत्रों को बताया गया कि पथरी निकाल दिया गया है साथ ही उसकी किडनी में भी समस्या थी इसे उसे भी निकाल लिया गया है।

1559612021777

किडनी निकालने की खबर से उनके पुत्रों में आपत्ति जताई डॉक्टरों ने कहा कि निकालना जरूरी था। इसके महिला की डॉक्टरी रिपोर्ट को रायगढ़ आकर महिला के तीनों पुत्रों के द्वारा डॉक्टरों से रिपोर्ट का अध्ययन कराया डॉक्टरों से सलाह मशविरा किया गया तब पता चला कि किडनी में ऐसी कोई बात नहीं थी जिसे किडनी निकाला जाए।

YouTube video player

महिला के परिजनों के द्वारा जब किडनी की मांग की गई तब उन्होंने कहा कि वह पूरी किडनी लैब जांच के लिए भेज दिया गया है।

अब महिला के परिजनों के द्वारा एफ आई आर की मांग को लेकर चौकी में हंगामा करने की खबर है।

1559612067164


अस्पताल डॉ व्ही एस राठिया का वनांचल अस्पताल है डॉ राठिया समेत डॉ सजन अग्रवाल और डॉ आरके सिंह पर आरोप है कि गलत तरीके से परिजनों की जानकारी के बिना महिला का किडनी निकाल कर उसे कहीं बेच दिया गया है। डॉ सजन अग्रवाल खरसिया के सिविल अस्पताल में पदस्थ भी हैं।

महिला अभी वनांचल केयर अस्पताल में ही भर्ती है अब परिजन तीनो डॉक्टरो पर एफआईआर की मांग कर रहे है।

जिले में जिस तरह से किडनी निकालने का मामला सामने आया है इससे किसी बड़े सन्देह को जन्म दे रहा है। महिला के परिजन बिना डॉक्टरों पर एफआईआर किये महिला को घर ले जाने से साफ मना कर रहे है। वही पीड़ित परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत थाने में कर दी है। जिस ओर पुलिस ने जांच उपरांत कार्रवाही का आस्वाशन दिया है। पूरे प्रकरण को लेकर पीड़ित परिजन दोपहर से ही रायगढ़ जिले के न्यूज वर्ल्ड संवाददाता नितिन सिन्हा के सम्पर्क में थे।

संबंधित खबरें (Similar News)