Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

क्या होगा इस बच्चे के सपने में?

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
क्या होगा इस बच्चे के सपने में?
IMG 20200514 WA0016

विनोद वर्मा

मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने कहा था, “मेरा एक सपना है.” पाश ने कहा, “ख़तरनाक होता है सपनों का मर जाना.”

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने कहा, “जब तुम कोई चीज़ देखते हो तो कहते हो, क्यों? मैं सपना देखता हूं और हर बार कहता हूं, क्यों नहीं?”

हम सबके पास अपने सपने हैं. सब अलहदा सपने हैं. हम सब जानते हैं कि सपनों का सच होना ज़रूरी नहीं. लेकिन कुछ सपनों को हम साकार करना चाहते हैं. अपनी पूरी उर्जा लगाकर उसे सच करने की कोशिश करते हैं.

सपनों के लिए सच का होना ज़रूरी नहीं होता. हालांकि मनोवैज्ञानिक तर्क देते हैं कि हर सपने का हमारे सच से ताल्लुक़ ज़रूर होता है. लेकिन सपना तो सपना होता है.

IMG 20200514 WA0017

लॉक-डाउन के दौरान अपने घर लौट रहे इस बच्चे की तस्वीर ने सच को इस तरह से नंगा किया है कि इसे लेकर सिर्फ़ दु:स्वप्न ही आ सकते हैं.

लेकिन आपने कभी सोचा कि इस बच्चे के पास इतनी थकान है कि वह इस तरह भी सो सकता है. कुछ लोग कहेंगे कि वह बस फ़ोटो खिंचवा रहा है. लेकिन मैं यक़ीन करना चाहता हूं कि वह सो रहा है. और सपने देख रहा है.

ऐसे समय में जब जीवन के सारे आधार बिखर रहे हैं. मीलों मील पैदल चलना है और विश्राम का कोई आश्वासन नहीं है. न यह पता है कि कब रोटी मिलेगी और न यह कि पानी भी मिलेगा या नहीं.

अब्दुल कलाम ने कहा था, “सपना वो होता है जो सोने नहीं देता.”

हो सकता है कि यह बच्चा सपने में एक पुरसुकून नींद देख रहा हो. या एक रोटी या मां की गोद में थोड़ा विश्राम?

तो इस बच्चे का सपना क्या होगा इस वक़्त?

IMG 20200411 WA0010

विनोद वर्मा

संबंधित खबरें (Similar News)