Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

नरवा योजना और वन परिक्षेत्र मद्देड का कारनामा ! सरकार के पैसों का दुरुपयोग कर रहा है वन विभाग – कांग्रेसी नेता

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
नरवा योजना और वन परिक्षेत्र मद्देड का कारनामा ! सरकार के पैसों का दुरुपयोग कर रहा है वन विभाग – कांग्रेसी नेता
YouTube video player

यूकेश चंद्राकर बीजापुर

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के तहत बीजापुर के मद्देड वन परिक्षेत्र में जिस जगह पर गेबियन, एलबीसीडी एसीटी, और सीएसबी के कार्य वन विभाग ने कराए हैं, उसे जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने शासन के पैसों का दुरुपयोग बताया है ।

YouTube video player


मद्देड वन परिक्षेत्र का तुनकीगुट्टा, सी आर पी एफ कैम्प बनने से पहले नक्सलियों का चेकपॉइंट हुआ करता था । एनएच 63 एक छोटे से पहाड़ से होकर गुजरती है जिसे इस क्षेत्र में तुनकीगुट्टा के नाम से जाना जाता है । इस पहाड़ी से कम से कम 5 किलोमीटर दूर तक किसी ग्रामीण इलाके का वजूद नहीं है । इसी पहाड़ी क्षेत्र को नरवा के कार्य के लिए चुना गया और यहां गेबियन, एलबीसीडी, एसीटी, सीएसबी बनाये गए हैं । वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर सुरेश बताते हैं कि नरवा के इस कार्य से ग्रामीण किसानों के खेतों में फसल के लिए पानी की आपूर्ति होगी जबकि आसपास के इलाके में कोई ग्रामीण या कृषि क्षेत्र नहीं है । वहीं इस कार्य मे हुए व्यय की जानकारी भी कम से कम 75 लाख बताई जा रही है ।

YouTube video player

मद्देड डिप्टी रेंजर के इस बयान पर सत्ताधारी दल से जुड़े जनपद सदस्य बसंत राव ताटी ने कहा कि इस कार्य से किसी का कोई फायदा नहीं है बल्कि ये शासन के पैसों का दुरुपयोग है । बीजापुर जैसे जिले में वन विभाग का ये कारनामा विभाग के अधिकारियों को शक के दायरे में ले आता है ।

FB IMG 1596786924996

यूकेश चंद्राकर

संबंधित खबरें (Similar News)