Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

कोरोनाकाल में शासन के नियमों की यहाँ उड़ रही खुले आम धाज्जियां,,,मजदूरों के पेटों में लात मारते हुवे जेसीबी से कराया जा मनरेगा का काम,,साथ ही महामारी एक्ट का नहीं हो रहा पालन

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
कोरोनाकाल में शासन के नियमों की यहाँ उड़ रही खुले आम धाज्जियां,,,मजदूरों के पेटों में लात मारते हुवे जेसीबी से कराया जा मनरेगा का काम,,साथ ही महामारी एक्ट का नहीं हो रहा पालन
5f4db0d520c951

राहुल सिंह की कलम से

बगीचा-बगीचा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भट्टी में शासन के नियमों की खुले आम धाज्जियां उड़ाई जा रही हैं,इतना ही नहीं यहाँ कोरोना काल में महामारी एक्ट के तहत अनिवार्य माश्क का उपयोग व सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने के नियम का धाज्जियां उड़ाया जा रहा है।यह सब लापरवाही बरतने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद शासकीय कर्मचारी सचिव व सरपंच शामिल हैं।

ज्ञात हो की ग्राम पंचायत भट्टी में बन रहे जलसंसाधन विभाग अंतर्गत बाँध निर्माण का कार्य मनरेगा योजना से कराया जा रहा है।लेकिन इस कार्य ने भोले भाले मजदूरों के पेटों में लात मारते हुवे विभाग व पंचायत के द्वारा जेसीबी लगवा कार्य कराया जा रहा है।जबकि मनरेगा का कार्य स्थानीय मजदूरों के द्वारा ही किया जाना है।इस प्रकार यहाँ जेसीबी लगा काम कराने से कई मजदूरों का रोजगार प्रभावित हुवा है।जेसीबी से काम कराने पर ग्रामीणों ने यहाँ एक बड़े भ्रस्टाचार की बू आने की बात कही है।

वहीँ इस समय समूचे विश्व में लोगों के लिये परेशानी का सबब बना कोरोना से बचने के लिये राज्य व देश में महामारी एक्ट का पालन करने का आदेश जारी हुवा है,इस आदेश के तहत लोगों को सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुवे माश्क अनिवार्य लगाना है लेकिन यहाँ हो रहे काम के दौरान मजदुर न तो माश्क लगाये नजर आये और न ही सोशल डिस्टेंश का पालन करते दिखे।इस प्रकार इस पंचायत में शासकीय योजनाओं पर धाज्जियां उड़ाते दृश्य देखा जाना अब आम हो गया है।कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुवे महामारी एक्ट का पालन करना अति आवश्यक है।लेकिन यहाँ महामारी एक्ट के नियमों का अवहेलना कर काम कराया जा रहा है,अब देखना यह है कि नियमों को तांक में रखकर काम करा रहे जिम्मेदार अधिकारी व अन्य जिम्मेदार लोगों पर प्रशासन क्या कार्यवाही करेगा या उक्त गंभीर मामले को दबा दिया जायेगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

साभार: aajkadin.com

संबंधित खबरें (Similar News)