Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

केंद्र और राज्य दोनों सरकार से आदिवासियों का भरोसा उठ चुका, अब अपना अधिकार छीन कर लेंगे – सुखरंजन उसेंडी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
केंद्र और राज्य दोनों सरकार से आदिवासियों का भरोसा उठ चुका, अब अपना अधिकार छीन कर लेंगे – सुखरंजन उसेंडी
IMG 20201203 WA0024 1

दिल्ली (भूमकाल समाचार ) इंडिजिनियस पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखरंजन उसेंडी ने बस्तर के नारायणपुर में आदिवासियों की जल जंगल जमीन की मुद्दों का समर्थन किया।

   ज्ञात हो कि जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए बस्तर के नारायणपुर में हजारों की तादाद में ग्रामीण सरकार के खिलाफ लामबंध हो आंदोलन कर रहे हैं । पिछले एक सप्ताह से यहां आमादई खदान कैंप को लेकर विरोध शुरू किया है । नारायणपुर के धौड़ाई के पास हजारों की संख्या में आदिवासी मौजूद हैं. घने जंगलों के बीच पारंपरिक हथियारों के साथ महिला और पुरुष आदिवासी धरने पर बैठे हैं. आदिवासी जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए धौड़ाई के पास रोड़ बंद कर दिए हैं, जिसके कारण नारायणपुर से आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा । 

   इंडिजिनियस पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखरंजन उसेंडी ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार दोनों मिलकर कारपोरेट के हित में आदिवासियों को जंगल से स्थापित करने के षड्यंत्र में लगे हुए हैं । उन्होंने बताया कि बस्तर के सभी सातों जिलों में आदिवासी जल जंगल जमीन को बचाने के लिए संघर्षरत हैं और इस आंदोलन को उनकी पार्टी का पूरा समर्थन है । उन्होंने बताया कि आदिवासियों के हक और अधिकार के लिए व्यापक लड़ाई लड़ने के लिए ही इंडिजिनियस पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया का गठन किया गया है ।

श्री उसेंडी ने आरोप लगाया है कि संविधान में मौजूद प्रावधानों की अवहेलना करते हुए बिना ग्रामसभा की स्वीकृति के सरकार ने चुपचाप अबूझमाड़ के आमादाई पहाड़ को निको कंपनी को बेच दिया है । अबूझमाड़ में मौजूद खनिज भंडारों के दोहन और आदिवासियों के विस्थापन के लिए ही नारायणपुर से दंतेवाड़ा मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, इसका उद्देश्य जनता का भला करना नहीं बल्कि केवल कारपोरेट का भला करना है । इसी उद्देश्य के तहत सरकार ने अभी रोड बनने से पहले ही यहां के पहाड़ियों का सौदा करना शुरू कर दिया है जिसका आदिवासी विरोध करते रहेंगे । खदान के शुरू होने से उनके जल, जंगल और जमीन को भारी नुकसान होगा. वे अपनी धरती को भगवान की तरह मानते हैं. 
   उसेंडी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि वह आदिवासियों से झूठे वादे कर सत्ता में आए और अब आदिवासियों को ही उजाड़ने में लगे हुए हैं, पर अब आदिवासी सचेत हो चुके हैं और केंद्र और राज्य दोनों सरकार से उनका भरोसा उठ चुका है । बस्तर के आदिवासी अब अपना अधिकार छीन कर लेंगे, इसी उद्देश्य से इंडिजिनियस पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया का गठन किया गया है ।
IMG 20201205 WA0000

सुखरंजन उसेंडी

संबंधित खबरें (Similar News)