Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

कुलपति जी आपने बिलासपुर का नाम मिट्टी में मिला दिया ।

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
कुलपति जी आपने बिलासपुर का नाम मिट्टी में मिला दिया ।


c534663d a85d 47eb 8d63 112c82707d0b 1

बिलासपुर के केन्द्रिय विश्व विद्यालय गुरू घासीदास विश्वविद्यालय का नाम यहां के कुलपति ने खुद ही मिट्टी में मिला दिया । यहां आयोजित हिन्दी सम्मेलन में देश प्रदेश के साहित्यकारों को बुलाया गया था । मौका था उन्हें सुनने का लेकिन कुलपति जी खुद ही कहानी सुनाने लगे यहां तक भी ठीक था लेकिन उसके बाद उन्होंने यहां आमंत्रित साहित्यकार मनोज रूपड़ा से जो व्यवहार भरी सभा में किया उसने पुरे साहित्य समाज के साथ ही बिलासपुर की मेहमनवाजी को भी गर्त में डाल दिया ।
ये आयोजन कुलपति के ना तो घर का था और ना ही उनका पारिवारिक और ना ही केन्द्रिय विश्व विद्यालय ही उनका नीजी संस्थान है । ऐसे में किसी आमंत्रित अतिथि के साथ ऐसा व्यवहार अभद्रता की सारी हदें पार करने वाला है ।
इस घटना को तीन दिन से उपर होने को आ रहे हैं लेकिन इतनी छिछालेदर के बाद भी कुलपति की तरफ से इस पर कोई सफाई नहीं आई है ये उनकी ढिढता को दिखाने के लिए काफी है ।
इस आयोजन में कुलपति का ये कहना कि साहित्यकार को कुलपति से बात करने का तरीका नहीं पता तो ये तरीका हम भी नहीं जानते । यदि कुलपतिजी के पास ऐसी कोई किताब हो जिसमें ये उल्लेख हो तो जरूर देवें ताकि आगे ध्यान रखा जा सके । वैसे कुलपति के पास ये भी जानकारी नहीं होगी कि किसी आमंत्रित अतिथि के साथ कैसे बात की जाती है ।
इस पूरे मामले से आहत कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने भी एक पत्र कुलपति को हटाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम लिखा है । इसके साथ ही सारा लेखक समाज ,पत्रकार और प्रबुद्व जन कुलपति के इस व्यवहार को लेकर अचंभित और दुखी है ।
इतने अहम पद पर किसी की नियुक्ति के पहले उसका अगला पिछला रिकार्ड भी देख लेना चाहिए । हम कुलपति के इस व्यवहार की घोर निंदा करते हैं और बिलासपुर की महान संस्कृति पर धब्बा लगाने वाले कुलपति से इस पूरे मामले में सफाई भी चाहते हैं । सरकार क्या निर्णय लेती है ये देखना होगा । बहरहाल इस समय तो बिलासपुर की शान में गुस्ताखी हो ही चुकी है । बिलासपुर यंु भी न्यायधानी है ऐसे में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए ।

dc4e967d 35b0 424d 84a3 5d1a6c6aa2f3

संजीव शुक्ला जी के वॉल से

संबंधित खबरें (Similar News)