Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

कुणाल शुक्ला ने लगाया आरटीआई अधिनियम की हत्या किये जाने का आरोप , 26 जुलाई को करेंगे सत्याग्रह

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
कुणाल शुक्ला ने लगाया आरटीआई अधिनियम की हत्या किये जाने का आरोप , 26 जुलाई को करेंगे सत्याग्रह
IMG 20190725 WA0008

रायपुर । केंद्र सरकार द्वारा #RTI अधिनियम की हत्या किये जाने के विरोध में दिनांक 26 जुलाई दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आज़ाद चौक रायपुर में महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे प्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला द्वारा सत्याग्रह एवं निर्जला उपवास किया जाएगा। कुणाल के इस सत्याग्रह में प्रदेशभर के आरटीआई एक्टिविस्ट व बुद्धिजीवियों के भाग लेने की सम्भावना है ।

      ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने आरटीआई अधिनियम को आमूल-चूल बदलते हुए काफी कमजोर बना दिया है । 

देश भर में सामाजिक कार्यकर्ता आरटीआई कानून में संशोधन के प्रयासों की आलोचना कर रहे हैं । उनका कहना है कि इससे देश में यह पारदर्शिता पैनल कमजोर होगा। 

   कांग्रेस का भी कहना है कि इस विधेयक के जरिये सरकार सूचना के अधिकार का हनन करने की कोशिश कर रही है। अभी यह मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यकाल पांच साल का होता है। इस विधेयक के जरिये उनका कार्यकाल तय करने का अधिकार सरकार को मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि कमीशन पर सरकार का हस्तक्षेप न रहे। 
   आरोप है कि यह आरटीआई को समाप्त करने वाला विधेयक है। विधेयक के जरिये अधिनियम की सांविधिक शर्तों को हटाकर सूचना आयोग की स्वतंत्रता तथा स्वायत्तता समाप्त कर दी जायेगी।

संबंधित खबरें (Similar News)