Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

कल शाम 7 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहेंगे ऑनलाईन…..बोले “मैं सवाल से नहीं भागता…..कल फेसबुक-ट्विटर पर आपके सवालों का जवाब देने हाज़िर रहूँगा”

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
कल शाम 7 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहेंगे ऑनलाईन…..बोले “मैं सवाल से नहीं भागता…..कल फेसबुक-ट्विटर पर आपके सवालों का जवाब देने हाज़िर रहूँगा”
BHUPESH BGHEL

रायपुर,2 अप्रैल 2019। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल शाम सात बजे अपने फेसबुक और ट्विटर एकाउंट पर ऑनलाईन होंगे और जनता के सवालों का जवाब देंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद फेसबुक और ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होने कहा

“मेरा तो मानना है कि सत्तर दिन का सीएम हो या सत्रह साल का नवयुवक सभी को सवाल पूछने का अधिकार है,संविधान ने दिया है, मैं किसी सवाल से नही भागता,इसलिए कल आप सभी के समक्ष फेसबुक और ट्विटर पर शाम सात बजे से आपके सवालों का जवाब देने के लिए हाज़िर रहूँगा”

मीडिया और जनसामान्य के लिए बतौर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब तक ऐसे नेता माने जाते हैं जिनसे मिलना संवाद करना कठिन नही होता,पर ऐसा अचानक क्यों तो इसका जवाब ट्विट के साथ उस शेयर उस वीडियो से मिलता है जिसमें डॉ रमन सिंह मीडियाकर्मियों को यह कहते दिखाई पड़ रहे हैं

“सत्तर दिन का मुख्यमंत्री पंद्रह साल के मुख्यमंत्री और पाँच साल के प्रधानमंत्री को आईना दिखाने का कृत्य कर रहे हैं,यह छोटी मानसिकता बताती है, छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता,इतना छोटा मन और इतनी बड़ी-बड़ी बात सत्तर दिन में करने लगे हैं”


संबंधित खबरें (Similar News)