Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

कबाड़ की तरह लादकर स्कूलों तक पहुंचाई जा रही है सरस्वती साइकिल योजना की नई साइकिल

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
कबाड़ की तरह लादकर स्कूलों तक पहुंचाई जा रही है सरस्वती साइकिल योजना की नई साइकिल
IMG 20200813 WA0013

रायपुर ( भूमकाल समाचार )।सरकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर किस तरह का हश्र है इसे समझने के लिए यहां पर दिए गए चित्र काफी है । ट्रैक्टर में कबाड़ की तरह लदी, एक-दूसरे से उलझी यह नई साइकिलें स्कूली छात्राओं को बांटने के लिए सरकार की योजना के तहत स्कूल पहुंचाई गई है । सरकारी स्कूल की गरीब छात्राओं के लिए चलाई गई इस योजना का यह और मजाक है ।

IMG 20200813 WA0015

यह चित्र अभनपुर तहसील के उपरवारा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, जहां आज ही इन साइकिलों को फिट करवा कर सप्लायर द्वारा दो ट्रेक्टर में कबाड़ की तरह भरकर लाया गया । सरकार की सरस्वती साइकिल योजना के तहत इन साइकिलों को पात्र स्कूली छात्राओं के घर घर जाकर शिक्षकों द्वारा बांटा जाना है ।सरकारी स्कूलों के छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किए जाने वाले कार्य इस बार कोरोना वायरस के चलते बिना किसी समारोह के ही छात्राओं के पालकों को दिया जा रहा है

IMG 20200813 WA0014

ज्ञात हो कि अधिकांश स्कूलों को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था। इसके चलते इन स्कूलों की छात्राओं को साइकिल नहीं मिल पाई थी। शुरुआत में शिक्षा विभाग ने धड़ाधड़ साइकिल का वितरण कर दिया, जिसके बाद साइकिल कम पड़ गई। इसी बीच लॉकडाउन भी लग गया। इसके चलते कई स्कूलों में साइकिल की सप्लाई नहीं हो पाई। पता चला है कि कंपनी ने जिले के सभी स्कूलों में साइकिल की सप्लाई कर दी है। शिक्षक सूची अनुसार छात्राओं के घर जाकर इसका वितरण करेंगे। वहीं रजिस्टर में साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं का हस्ताक्षर लेंगे । अब जिस तरह से इन्हें कबाड़ की तरह लादकर ट्रैक्टर में गांव गांव के स्कूलों तक पहुंचाया जा रहा है निश्चित रूप से इन नई साइकिलों में टूट-फूट होगी इसकी जवाबदारी किसकी है ? क्या इन चित्रों को देखकर शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी या मंत्री कोई कार्यवाही करेंगे ?

संबंधित खबरें (Similar News)