Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

और भरोसा रखिये सरकारें आएंगी जाएंगी अडानी के लिए दलाली चलती रहेगी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
और भरोसा रखिये सरकारें आएंगी जाएंगी अडानी के लिए दलाली चलती रहेगी
IMG 20190902 WA0003

आलोक शुक्ला

रायपुर । छत्तीसगढ़ के वनों का विनाश यदि किसी ने किया हैं तो वह हैं वन विभाग । बैगा आदिवासियों का घर जलाने वाले विभाग ने आज तक किसी खनन परियोजना को रोकने का कार्य नही किया। कंपनियों द्वारा मिलने वाले करोड़ो की रिश्वत में एक लाइन लिखा दी जाती हैं कि विभाग को खनन में कोई आपत्ति नही हैं।

रमन सरकार के समय मार्च 2018 में कोरबा क्षेत्र के पातुरिया गिड़मूड़ी कोल ब्लॉक के लिए वन भूमि के डायवर्सन की अनुमति वन विभाग ने जारी कर दी । जबकि यह जंगल बहुत ही समृद्ध और बांगो बांध का केचमेंट हैं । विभाग के ही कई दस्तावेजो में पहले यह जिक्र था कि इस जंगल की कटाई मृदा क्षरण को बढ़ाएगा । जिससे बांगो बांध पर विपरीत असर होगा। इस क्षेत्र में हर साल हाथी आते-जाते रहते हैं । लेकिन अडानी के लिए उसके माइग्रेटरी कॉरिडोर को छुपा दिया गया। जंगल की घनत्वता, जैव विविधता, वन्य प्राणी और निवासरत लोग सभी पर अडानी का मुनाफा भारी हैं ।

IMG 20190902 WA0004

” चुनाव से पूर्व वर्तमान भूपेश सरकार की कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में और तमाम चुनावी भाषणों में वादा किया था कि वह प्रदेश के आदिवासियों के हित में रहेंगे व प्रदेश के जल जंगल के हित में रहेंगे पर इस वादे पर वे खरे नहीं उतरे । सरकार बने अभी साल भर भी नहीं हुआ है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने बस्तर सरगुजा कोरबा कटघोरा रायगढ़ सहित लाखों हेक्टेयर जमीन जिसमें घने जंगल और पहाड़ हैं को कॉरपोरेट सेक्टर को बेच दिया है । जिसमें से ज्यादातर हिस्सा पूरे देश में राज कर रही कंपनी अदानी का है।”- सम्पदाक भूमकाल समाचार

संबंधित खबरें (Similar News)