Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

एक बार फिर सच्चाई ने मुँह पर तमाचा मार दिया।कानून की किताबें सिर्फ गरीबों और बेबसों के लिए खुलती हैं।

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
एक बार फिर सच्चाई ने मुँह पर तमाचा मार दिया।कानून की किताबें सिर्फ गरीबों और बेबसों के लिए खुलती हैं।
c72a7c50 c46a 46e7 ac96 f548a1f8eb86

जिन रसूखदारों ने 13-14-15-16 साल की मासूम बच्चियों को अपना शिकार बनाया,
जिन्होंने एपस्टीन की उस गंदी दुनिया में शामिल होकर निर्दोषों की चीखों को दबाया,
जिन बिजनेसमैनों, फिल्म स्टार्स, बड़े-बड़े नेताओं और ताकतवर शख्सियतों ने उस काले जाल में पैसों और शौक की कीमत पर बच्चियों की मासूमियत बेच डाली –

उन पर “आज भी कोई कार्रवाई नहीं होगी।”

यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट ने साफ कह दिया:
“एपस्टीन फाइल्स में नए खुलासे हों या भयानक तस्वीरें सामने आएँ,
सिर्फ इनके आधार पर हम कोई नया केस नहीं चला सकते।”

मतलब साफ है –
जब तक पैसा, रसूख और कनेक्शन है,
तब तक कानून की नजरें नीची रहेंगी।
जब तक नाम बड़ा है, तब तक अपराध छोटा माना जाएगा।

13 साल की बच्ची जो कभी स्कूल बैग लेकर जाती थी,
वो आज भी कहीं कोने में रो रही है –
और जिन लोगों ने उसकी आँखों की चमक छीन ली,
वो आज भी चमचमाते लिविंग रूम में हँस रहे हैं,
शैंपेन के गिलास लिए, बेफिक्र।

कितनी बार देखेंगे हम ये दोहरा चेहरा?
कितनी बार सहेंगे ये घिनौना सच?

जब तक ताकतवरों के लिए अलग कानून रहेगा,
और कमजोरों के लिए अलग सजा –
तब तक न्याय का मतलब सिर्फ एक मजाक ही रहेगा।

Source – https://rootsalert.com/epstein-files-no-new-cases-elite-untouchable/

संबंधित खबरें (Similar News)