Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

इस गांव में हो रहा है 20 लाख रुपये का निर्माण कार्य , किन्तु सरपंच को ही जानकारी नहीं है ?

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
इस गांव में हो रहा है 20 लाख रुपये का निर्माण कार्य , किन्तु सरपंच को ही जानकारी नहीं है ?

नदी के गोल चिकने पत्थरों से रपटा निर्माण ,

IMG 20200704 WA0008

किरीट ठक्कर


गरियाबंद। जिला मुख्यालय अंतर्गत ही ग्राम पंचायत दांतबाय कला के आश्रित ग्राम लीमडीही के रास्ते में इन दिनों रपटा निर्माण का कार्य चल रहा है, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत लगभग 20 लाख रुपये की राशि से निर्मित हो रहे इस निर्माण कार्य की जानकारी सरपंच को ही नहीं है। सरपंच महेश मरकाम बताते हैं कि एक दिन स्थल पर जाकर देखा तब मुझे जानकरी हुई की यहाँ रपटा निर्माण हो रहा है। सरपंच तथा कार्यरत मजदूरों ने बताया कि सचिव शत्रुघ्न साहू के द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
18 मई 2020 से प्रारम्भ किये गये इस रपटा निर्माण कार्य में पिचिंग तथा अन्य कार्यो में बोल्डर पत्थर या गिट्टी की जगह नदी के चिकने गोल पत्थरों का उपयोग किया जा रहा था। किंतु कुछ सजग ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पत्रकारों को दे दी। पत्रकारों द्वारा स्थल की फोटोग्राफी और वीडियो रिकार्डिंग की गई , इसकी भनक लगते ही पोल खुलने के डर से आज 3 जुलाई आनन फानन में पिचिंग के गोल पत्थर हटवा दिया गये। इसके बावजूद इस रपटा निर्माण में नदी और जंगल के पत्थरों के भरपूर इस्तेमाल की जानकारी मिली है। गिट्टी और बोल्डर का पैसा बचाने इस तरह का खेल खेला गया ऐसा लगता है , जबकि रपटा निर्माण के लिए 16.46 लाख रु मटीरियल की राशि स्वीकृत की गई है। श्रमिक लागत के लिए 3.40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत है। इतनी राशि से एक मजबूत पुल का निर्माण हो सकता था , किन्तु ऐसा लगता है जैसे भ्रष्टाचार के लिये ये राशि कुछ भी नहीं है इससे बड़ी बड़ी रकम हजम कर दी जाती है। यही कारण रहता है कि पहली ही बरसात में इस तरह दूर दराज के इलाकों में बने पुल पुलिया या तो टूट फुट जाते हैं या बह जाते हैं। ग्राम लीमडीही निवासी दो नागरिक चौका राम भुंजिया व सिरपाल नागेश यहाँ मजदूरी करते हैं उनका कहना है कि निर्मित हो रहे इस रपटे का कोई औचित्य नहीं है , इसकी ऊंचाई कम है जबकि बरसात में इस नाले में 6 से 7 फ़ीट तक पानी रहता है।

IMG 20200704 WA0009

नाबालिक बच्चियों से मजदूरी कराई जा रही थी।

दातबाय कला से आगे जब हम लीमडीही रपटा निर्माण स्थल पहुंचे तब यहाँ अन्य मजदूरों के साथ तीन नाबालिग बच्चियां चमेली नागेश उम्र 14 वर्ष लक्ष्मी यादव 15 वर्ष , युगेश्वरी 17 वर्ष भी मजदूरी कर रही थीं।

संबंधित खबरें (Similar News)