Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

आपत्तिजनक बयान पर BJP प्रवक्ता शिवरतन के खिलाफ FIR दर्ज, कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी और पूर्व मेयर किरणमयी ने की थी शिकायत..

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
आपत्तिजनक बयान पर BJP प्रवक्ता शिवरतन के खिलाफ FIR दर्ज, कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी और पूर्व मेयर किरणमयी ने की थी शिकायत..

रायपुर 12 मई, 2019। छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रवक्ता और विधायक शिवरतन शर्मा का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और यूपीए की पूर्व चेयर पर्सन सोनिया गांधी को लेकर जारी हुआ बयान अब उनके गले की फांस बनता दिख दे रहा है। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा और अन्य पर IPC धारा 506 के तहत प्रकरण क्रमांक 212/19 पंडरी थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इसकी शिकायत कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी और पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने दर्ज करवाई थी।

ये है मामला

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शिवरतन शर्मा के नाम से बीजेपी दफ्तर से जारी एक बयान में कहा गया था कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किस दुकान पर पोर्न सीडी बेचेंगे। जारी बयान में शिवरतन शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा बीते दिनों जो ओछी बयानबाजी की गई थी, वही बयान भूपेश बघेल का है तो हम फिर वही बात दुहरा रहे हैं कि भाजपा में संस्कारों की इतनी कमी नहीं है।

अगर भूपेश यही चाहते हैं तो भाजपा भी ऐसे में जवाब दे सकती है कि फिर सोनिया गांधी के लिए कौन सा रेस्तरां तैयार रखना पड़ेगा? या भूपेश खुद कांग्रेस के दूसरे गुट द्वारा तख्ता पलट कर देने पर किस दुकान पर पोर्न फिल्म की सीडी बेचने बैठेंगे?

भाजपा प्रवक्ता ने कहा था कि मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है, भूपेश बघेल रोज इस पद के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और दूसरे प्रदेशों की जनता को बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में किस मानसिकता का मुख्यमंत्री बैठा है।

गौरतलब है कि पोर्न सीडी वाला यह बयान भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ई-मेल से जारी किया गया था। शिवरतन के इस बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने पंडरी थाना में शिकायत करते हुए एफआईआर किए जाने की मांग की थी। पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली है।

IMG 20190512 WA0008

संबंधित खबरें (Similar News)