Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

आदिवासी विकासखण्ड कार्यालय कोयलीबेड़ा को वापस लाने ग्रामीण उतरे सड़कों पर

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
आदिवासी विकासखण्ड कार्यालय कोयलीबेड़ा को वापस लाने ग्रामीण उतरे सड़कों पर
IMG 20190929 WA0002

नियत श्रीवास


कोयलीबेड़ा– आदिवासी विकासखण्ड कोयलीबेड़ा की स्थापना 1963 में किया गया था कि पिछड़े और कमजोर वर्ग के लोगों को उनके हक अधिकार की शासकीय योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जा सके। परन्तु 1999 में ऐसा कुछ हुआ कि समूचा कार्यालय लिंक कार्यलय के नाम से पखांजुर से संचालित होने लगा। लोगों को उम्मीद थी कि कुछ दिनों बाद कोयलीबेड़ा पुनः कार्यालय वापस आ जाएंगे। पर साल दर साल बीतते गए कोइ कार्यवाही नजर नही आयी कोयलीबेड़ा क्षेत्र को एक बार फिर उसी अंधेरी की कोठरी में धकेल दिया गया जहां से उसे निकालने के लिए यहां विकास खण्ड कार्यालय खोला गया। अब अधिकारियों कर्मचारियों के नही आने से कोयलीबेड़ा सड़क भी नाराज हो गया ,

IMG 20190929 WA0003

यहां – वहाँ गढ्ढे उबड़ खाबड़ लहर दार मार्ग बन कर रह गया। तो लोगों ने बीड़ा उठाया कि अब मनमानी नही चलेगी कोयलीबेड़ा कार्यालय वापस आये पूरे अधिकारी कर्मचारी यहां बैठें लोगों की समस्याओं पर कार्यवाही हो, योजनाओं का लाभ मिले। स्कूलो में बच्चों को शिक्षक निर्धारित समयानुसार पढ़ाएं। सभी विभागों को दिशानिर्देश यहीं से जारी हो तो बात बनेगी नही ये ग्रामीण जनता जाग चुकी है अपने हक अधिकार को पहचान चुकी है और उसे लेकर हासिल करके रहेगी। चाहे उसके लिए जितने भी आंदोलन या धरना प्रदर्शन करना पड़े पर मांगे पूरी होनी ही चाहिए। यहां लोगो को अब नही चाहिए कि 15 दिन पखांजुर तो 15 दिन कोयलीबेड़ा ,सबसे पहले कोयलीबेड़ा में पूरा मुख्यालय वापस आये फिर देखा जाएगा की 15 दिन कोयलीबेड़ा तो 15 दिन बांदे लगाया जाएगा।

संबंधित खबरें (Similar News)