Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

आदिवासी चिंताओं पर फ़िर काम आए बी.के. मनीष
सुप्रीम कोर्ट ने उनके प्रयासों पर 16 दिसंबर को छग आरक्षण विवाद प्रकरण मेंअर्जेंट हियरिंग तय की|

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
आदिवासी चिंताओं पर फ़िर काम आए बी.के. मनीषसुप्रीम कोर्ट ने उनके प्रयासों पर 16 दिसंबर को छग आरक्षण विवाद प्रकरण मेंअर्जेंट हियरिंग तय की|
images 24 1
IMG 20221216 WA0009

छग शासन और राज्यपाल के बीच आरक्षण संशोधन विधेयकों का सवाल फ़ंस जाने से आदिवासी समाज में भारी बेचैनी थी| ऐसे में संवैधानिक जानकार बी.के. मनीष ने सुप्रीम कोर्ट का ध्यान जनजाति-हित में अंतरिम व्यवस्था पर टिप्पणी/स्पष्टीकरण की जरुरत की ओर दिलाया| न्यायमूर्ति बी. आर. गवई ने मामले की नजाकत को देखते हुए अंतरिम राहत के प्रश्न पर 16 दिसंबर को छग आरक्षण विवाद प्रकरण मेंअर्जेंट हियरिंग तय की है|

बी.के. मनीष ने योगेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर और विद्या सिदार की एसएलपी पर गुरु घासीदास अकादमी और छग शासन के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट से अक्टूबर में नोटिस कराया था| तब अंतरिम राहत इसलिए नहीं मिल सकी थी कि हाई कोर्ट के पक्षकार, विशेषत: छग शासन, सुप्रीम कोर्ट नहीं पहुंचे थे| इस नोटिस का जवाब देने के बजाए छग शासन ने अपनी एसएलपी दायर की और अंतरिम राहत के प्रश्न पर 18 नवंबर को नोटिस जारी कराया था| छग शासन की एसएलपी में सिर्फ़ गुरु घासीदास अकादमी को पक्षकार बनाया गया है जिसके अध्यक्ष अब शासन द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा पा चुके हैं| यह सुनवाई 1 दिसंबर को जूडीशियल ऑर्डर द्वारा तय की गई थी लेकिन नोटबंदी प्रकरण में संविधान पीठ बैठने के कारण टल गई| छग शासन ने स्पष्ट तौर पर सुप्रीम कोर्ट से सारी एसएलपी के निपटारे तक 12-32-14 आरक्षण रोस्टर जारी रखने की अंतरिम राहत का मौखिक निवेदन किया था| लेकिन दो दिसंबर को विधान सभा द्वारा 13-32-27 फ़ार्मूले के आरक्षण संशोधन विधेयक पारित किए जा चुके हैं| 29 नवंबर को शासन ने सुप्रीम कोर्ट में पीएससी के पत्र समेत हलफ़नामा दिया कि हाई कोर्ट के 19 सितंबर के फ़ैसले से भर्तियां रुक गई हैं| लेकिन आरक्षण संशोधन विधेयक के उद्देश्यों के कथन में मुख्यमंत्री ने कहा है कि हाई कोर्ट के 19 सितंबर के फ़ैसले से पिछली स्थिति (15-18-14 और 16-20-14)आ गई है| इसी दरम्यान शासन 16-20-14 के रोस्टर से मेडीकल कोर्सेस में भर्ती भी कर चुका है जिससे जनजाति वर्ग को 110 से अधिक एमबीबीएस सीटों का नुकसान हुआ| इस सब पर अब शासन को सफ़ाई देनी पड़ेगी|

शीत अवकाश के ठीक पहले बी. के. मनीष के प्रयासों से सुनवाई तय हुई है| जनजाति हित में पहले भी बी. के. मनीष सुझाव दे चुके हैं कि 1996 के तीन जज पीठ के चत्तर सिंह बनाम राजस्थान फ़ैसले की नजीर से एससी-एसटी का 12-32आरक्षण बचा लिया जाए| लेकिन महाधिवक्ता और मुख्य सचिव ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया था| शासन अंतरिम तौर पर भी 12-32-06 रोस्टर के लिए तैयार नहीं है| जनजाति-हित-विरोधियों और नादान लोगों ने यह अफ़वाह उड़ाई है कि हाई कोर्ट के 19 सितंबर के फ़ैसले से जनजाति आरक्षण की कटौती हुई है| जबकि विधिक तथ्य यह है कि उस फ़ैसले से छग में एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण पूरी तरह शून्य हो गया है| एससी और सामान्य प्रवर्ग के कुछ अभ्यर्थियों ने पीएससी को 15-18-14 के रोस्टर से एसएलपी के अंतिम निपटारे तक भर्तियां करने का आग्रह तक कर दिया है| भारत में आज तक कहीं और किसी भी प्रवर्ग को उसके जनसंख्या अनुपात से अधिक का आरक्षण नहीं दिया गया है| छग राज्य गठन के बाद एससी को गलती से 16% आरक्षण बारह साल मिला| एससी को 16% आरक्षण देने की मांग कर के मुसीबत पैदा करने वाले व्यक्ति को कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया है जबकि भाजपा-जोगी कांग्रेस भी इसी अनर्गल मांग को दुहरा रहे हैं| आदिवासी समाज के ज्यादातर संगठन कांग्रेस सरकार के साथ हैं जबकि एक बड़ा गुट फ़िलहाल आरक्षण के विवाद के सहारे चुनाव में तीसरा मोर्चा खड़ा करने में जुटा है| अ.ज.जा. शासकीय सेवक विकास संघ, सर्व आदिवासी समाज-भारत सिंह गुट और ओरांव प्रगतिशील समाज ने सुप्रीम कोर्ट की अपनी एसएलपी में 58% आरक्षण का समर्थन किया है इसलिए अब वह जनजाति हित में 12-32 की अंतरिम राहत नहीं मांग सकते| प्रकाश ठाकुर ने अपनी एसएलपी से विधिक सलाहकार बी.के. मनीष को अलग कर दिया है| ऐसे में स्पष्ट नहीं है कि आदिवासियों की मांग सुप्रीम कोर्ट में कौन रखेगा!

संबंधित खबरें (Similar News)