Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

आदिवासियों की जमीन कब्जा करने के लिए दस को दौड़ा दौड़ा कर मार डाला , पर राष्ट्रीय मीडिया में कोई खबर नही

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
आदिवासियों की जमीन कब्जा करने के लिए दस को दौड़ा दौड़ा कर मार डाला , पर राष्ट्रीय मीडिया में कोई खबर नही
IMG 20190718 WA0000

जब देश की बड़ी मीडिया कल आपको कथित बड़ी खबर हाफिज साईद की गिफ्तारी पर उलझाए हुई थी , तो देश के एक हिस्से में जमीन पर कब्जा करने के लिए आदिवासियों के गांव को घेर कर दो सौ से ज्यादा गुंडे बन्दूक तलवार से लैस होकर खुले आम हत्याएं कर रहे थे , तीन महिलाओं सहित दस आदिवासी अपनी जमीन बचाने की लड़ाई में मारे गए , वहीं दो दर्जन से ज्यादा गम्भीर रूप से घायल हुए ।

YouTube video player

यह सब हुआ देश भर में बड़े पैमाने पर जमीन की दलाली का रैकेट चलाने वाले पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस की भूख की वजह से । आईएएस प्रभात कुमार मिश्रा देश भर में आदिवासियों व गरीबों की जमीन कब्जा करने में लगे हुए हैं । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले घोरावल तहसील के उम्भा गांव में इस आईएएस ने एक ट्रस्ट बनाकर 600 बीघा से अधिक जमीन फर्जी दस्तावेज से नामांतरण करा कर उसमे से 90 बीघा गांव के प्रधान को दे दिया था ।

* कल्पना कीजिए कि 30-32 भारी भरकम वाहनों पर बंदूकें तलवारे ओर अन्य हथियार लिए 300 लोगो का एक जत्था एक सुदूर गाँव की तरफ बढ़ रहा है यह लोग हथियार लहरा रहे है बेहद उत्तेजित नजर आ रहे है गाँव मे पुहचते ही लोग गाँव को चारों तरफ से घेर लेते है विवाद होता है कुछ ही देर में गाँव वालों की 10 लाशें जमीन पर बिछ जाती है । यह किसी बॉलीवुड हॉलीवुड फिल्म का सीन नही है यह कल उत्तर प्रदेश जिसे रामराज्य भी कहा जाता है वहाँ के सोनभद्र जिले के एक गांव की घटना है आदिवासी बहुल सोनभद्र जिले के तमाम इलाकों में भूमिहीन आदिवासी सरकारी जमीन जोतकर गुजर-बसर करते हैं उभभा गांव आदिवासी बहुल इलाका है। गौड़ बिरादरी के लोग यहां कई पुश्तों से खेती करते आए हैं।

इन खेती की जमीनो की खरीद फरोख्त का खेल बहुत सालो से चल रहा है ऐसी ही एक बड़ी जमीन बिहार काडर के एक आईएएस अफसर ने खरीदी लेकिन कब्जा करने में वह नाकाम रहे, आरोप है कि इस जमीन में से 90 बीघा जमीन उन्होंने पश्चिमी यूपी से आकर बसे गुर्जर समुदाय केमूर्तिया गांव के प्रधान यज्ञदत्त भूरिया को बेच दी। बुधवार दोपहर यज्ञदत्त जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था, इसी के बाद वह सीन हुआ जिसका वर्णन ऊपर लिखा है । *

गिरीश मालवीय
* गिरीश मालवीय *

IMG 20190718 WA0002

*इस तस्वीर को ध्यान से पहचान लीजिये। यह पश्चिम बंगाल कैडर का ऊंचे रसूख वाला आइएएस अधिकारी प्रभात कुमार मिश्रा है। यह इस समय कई विभागों का प्रमुख सचिव है। जो सबसे महत्वपूर्ण बात है वो यह है कि यह यूपी के सोनभद्र जिले में जो कि मेरा गृह जिला भी है में कल हुए नरसंहार के मूल में है जिसमे 10 आदिवासियों की जान गई है और दो दर्जन घायल हैं।

मीडिया को केवल इतना पता है कि आदिवासियों की जिस 630 बीघे जमीन को लेकर विवाद हुआ था वो बिहार के किसी आइएएस ने खरीदी थी ।मीडिया को यह नही पता कि बिहार में जन्मा आइएएस बंगाल के नौकरी करता है और यूपी ही नही देश के तमाम राज्यों में विवादित और गलत तौर तरीकों से जमीन की खरीदी करता हैं। यह मूल रूप में लैंड माफिया है। हम इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस को शर्म भेजते हैं जो उसने ऐसे आइएएस तैयार किये हैं। योगी सरकार ने इसके खिलाफ अब तक मुकदमा दर्ज नही किया है।

FB IMG 1559578615772
आवेश तिवारी

* यह सब कुछ सरकार की शह से हो रहा है ऐसा मानना पड़ेगा जिस देश में जनता को गुंडों के जरिए इतना डराया जाएगा कि फिर उसके बाद वोट देने का झंझट खत्म हो जाएगा*

IMG 20190428 WA0004
*कनक तिवारी *

IMG 20190718 WA0001

प्रधान के खिलाफ पुलिस के पास पहले से ही कंपलेंट भी थी ……शायद पुलिस ने निषेध भी किया था….
तो सबकुछ पुलिस की जानकारी में ही हुआ है ।

रामानंद राय

संबंधित खबरें (Similar News)