Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

आदिवासियों की आवाज कुचलने पर तुली प्रदेश सरकार – कोमल हुपेंडी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
आदिवासियों की आवाज कुचलने पर तुली प्रदेश सरकार – कोमल हुपेंडी

उजागर हो रहा काँग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा

IMG 20191005 WA0228

जगदलपुर। आप नेत्री सोनी सोढ़ी की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का आदिवासी विरोधी चेहरा अब खुलकर सामने आने लगा है। सरकार बनने के पहले कांग्रेस ने वादा किया था कि, फर्जी मामलों में सजा काट रहे आदिवासियों को सरकार बनते ही रिहा किया जाएगा। सरकार को बने 9 माह से अधिक हो गए, पर प्रदेश सरकार ने इस विषय को लेकर कभी गंभीरता नही दिखायी, बल्कि आदिवासियों की आवाज़ कुचलने  के लिये सरकार नित नए हथकंडे अपना रही है। श्री हुपेंडी ने कहा, ये वही कांग्रेस है, जो सरकार बनने से पहले सोनी सोरी जी के हर आंदोलन में उनका समर्थन करते हुई हर संभव सहायता की बात करती थी, पर आज जिस तरह बर्बरतापूर्वक उन्हें गिरफ्तार किया गया, उससे कांग्रेस का घोर आदिवासी विरोधी अमानवीय चरित्र व चेहरा सबके सामने आ गया है।

IMG 20191005 WA0227

श्री कोमल ने आगे कहा कि, यदि प्रदेश की भूपेश सरकार तत्काल सोनी सोरी जी को रिहा नहीं करती है तो आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।
साथ ही सोमवार को अधिवासियों के विरोधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जाएगा रायपुर में ।

संबंधित खबरें (Similar News)