Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

आत्मसम्मान और न्याय की आस में पीड़ित दंपत्ति पहुंचे राज्यपाल के दरबार

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
आत्मसम्मान और न्याय की आस में पीड़ित दंपत्ति पहुंचे राज्यपाल के दरबार
74c7b424 c57c 45d8 9397 520d44a62fdc

गरियाबंद में होली के दिन 4 मार्च को नजदीकी गांव बारुला में हुई मारपीट की घटना और इस घटना के बाद पुलिसिया कार्यवाही पर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। बारुला के पीड़ित पति-पत्नी नंदकुमार यादव और ममता किरण यादव इस घटना के बाद बेहद अपमानित और प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। न्याय और आत्मसम्मान की उम्मीद में वे राजधानी रायपुर के हर उच्चाधिकारियों और संभावित दरवाजे तक पहुंच रहे हैं। पीड़ित पति-पत्नी ने ठान लिया है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, वे अपना पूरा प्रयास करते रहेंगे। इसके लिए जितनी मशक्कत करनी पड़े, वे तैयार हैं।

पूरी घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च को ग्राम बारुला में दो पक्षों के बीच नगाड़ा बजाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। महिला ममता किरण यादव के अनुसार उसके और उसके पति के साथ तीन-चार लोगों ने मारपीट की, गालियां दीं, और सरे-राह अपमानित किया गया। किंतु थाने में सिर्फ एक व्यक्ति के विरुद्ध मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामला रफा-दफा कर दिया गया। एफआईआर में रसूखदारों का नाम छोड़ दिया गया। बार-बार उन रसूखदारों के नाम एफआईआर में शामिल किए जाने की उनकी मांग पर, थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव द्वारा थाने से भगाने की धमकी दी गई। पीड़ित महिला ममता किरण यादव का कहना है कि पुलिस थाने में कार्रवाई के नाम पर केवल मनमानी की गई। मामले में शामिल तथाकथित जनप्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक बिठाया गया, और उन्हें अपमानित किया जाता रहा। इतना ही नहीं आगे चलकर जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव की शिकायत पर नंदकुमार यादव और अन्य तीन के विरुद्ध षड्यंत्रपूर्वक एट्रोसिटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया। संभवतः इसी एट्रोसिटी धारा का भय दिखाकर और पीड़ितों को दहशत में डालकर 10,000 रुपयों की वसूली की गई। जब इस लेन-देन का मामला मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ और ऑडियो वायरल हुआ तब एसआई अजय सिंह को सस्पेंड कर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की गई। 4 मार्च की घटना के बाद महिला ने तुरंत 6 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अधिकारियों की सीधी मिली भगत का उदाहरण यह है कि ममता किरण के इस शिकायती पत्र पर जांच का जिम्मा उसी एसआई अजय सिंह को सौंपा गया, जिसे आगे चलकर इस मामले में निलंबित किया गया। महिला का आरोप है कि जांच के नाम पर खानापूर्ति की गई। पुलिस थाने के टेबल में बैठकर तैयार किया गया मनगढंत जांच प्रतिवेदन उन्हें लगभग दो माह बाद 9 मई 2026 को प्राप्त हुआ, जिसके बाद पति-पत्नी ने माननीय राज्यपाल और डीजीपी के समक्ष अपनी फरियाद प्रस्तुत की है। पीड़ित नंदकुमार यादव का कहना है कि पूरे मामले में थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव, एक हवलदार और सब-इंस्पेक्टर अजय सिंह की भूमिका संदिग्ध रही है। उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जानी चाहिए, साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

गरियाबंद से भूमकाल संवाददाता किरीट ठक्कर की रिपोर्ट

संबंधित खबरें (Similar News)