Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

अख़बार में कौन खाना देता है भाई..?

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
अख़बार में कौन खाना देता है भाई..?
IMG 20200526 WA0000

कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा के सरस्वति शिशु मंदिर क्वारेन्टीन सेंटर में मजदूरों को अखबार में चावल, दाल और सब्जी परोसी गई। चावल और सब्जी तो अखबार में ठहर गई, मगर दाल बदचलन निकली। बह गई।

अख़बारों में पिछले कुछ दिनों से क्वारेन्टीन सेंटर्स की खबरें पढ़ रहा हूं कि मजदूर दारू-मुर्गे की मांग कर रहे हैं। हंगामा कर रहे हैं। उन खबरों में कितनी सच्चाई है, यह तो मुझे नहीं मालूम, लेकिन इस तस्वीर को देखने के बाद लगा कि जो मजदूर अपने लिए एक डिस्पोजल की थाली नहीं मांग पा रहा है, वह भला दारू-मुर्गा क्या मांगेगा।

इतना ही नहीं, जो प्रशासन उसे चावल, दाल, सब्जी खाने के लिए एक डिस्पोजल थाली या पत्तल उपलब्ध नहीं करा पा रहा है, उस प्रशासन से वह दारू और मुर्गा मांग ले रहा है तो मैं उन मजदूरों की हिम्मत की भी दाद देता हूं।

दाद तो मैं अधिकारियों और सरकार को भी देता हूं जो दान में मिले 65 करोड़ रुपये को तरह-तरह के जतन कर बचा रहे हैं। पत्तल न खरीदकर, अखबार में खाना खिलाकर अधिकारियों और सरकार ने करोड़ों रुपये बचाये हैं। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उनकी पीठ थपथपाई जानी चाहिए।

ज्ञात हो कि इसी तरह की अव्यवस्था से छत्तीसगढ़ के क्वारेन्टीन सेंटर में अब तक करीब एक दर्जन लोग विभिन्न कारणों से मर चुके हैं। उनमें से एक वजह उनके साथ अमानवीय बर्ताव भी हो सकता है।।

IMG 20200520 WA0002

प्रफुल्ल ठाकुर

संबंधित खबरें (Similar News)