Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

अफसर शाही के पैने दांत और लपलपाती जीभ : लील गये एक जवान की जिंदगी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
अफसर शाही के पैने दांत और लपलपाती जीभ : लील गये एक जवान की जिंदगी
IMG 20201019 WA0003

किरीट ठक्कर

गरियाबंद। पिछले सात से आठ महीने के कोरोना काल में जिले में अफसरशाही अपने चरम पर है। लॉक डाऊन के दौरान लोग घरों में रहे , सड़के गालियां सुनी रही , लोग बेरोजगारी की मार झेलते रहे और तमाम जनप्रतिनिधियों के मुंह पर मास्क बंधा रहा। इसका पूरा फायदा अधिकारियों ने उठाया, जिन्होंने कभी भूलवश या गलती से मास्क नही पहना या किसी अधिकारी की नजर में खटकते रहे ऐसे लोगों से इस बेरोजगारी के दौर में मनमाना चालान वसूला गया। जिले में अधिकारीवाद की स्थिति इतनी बदतर है कि इससे ना सिर्फ आम जनता अपितु मातहत भी परेशान हैं। ऐसी ही परेशानी और अत्याचार से हार कर देवभोग तहसील में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 शुभम पात्र ने आत्महत्या कर ली। आलम ये है कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू को भी कहना पड़ा है कि जिले में अफसरशाही हावी है।
सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के ही वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गरियाबंद सिंचाई विभाग में गड़बड़ियों को लेकर ना सिर्फ सवाल उठाये बल्कि जांच की भी मांग की। जिलेभर में अवैध रेत उत्खनन तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा।

शुभम की खुदकुशी के बाद लीपापोती के आरोप

अभी 15 अकटुबर को देवभोग तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक शुभम पात्र ने आत्महत्या कर ली है। मरने के पहले शुभम ने सुसाईड नोट लिख छोड़ा है। उसने लिखा कि अधिकारियों की प्रताड़ना से मैं हार गया। इस घटना की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है। मामले को लेकर लिपिक संघ , ब्राम्हण समाज ,परिजन और जिले की जनता बेहद नाराज हैं , किन्तु इस मौत पर भी अधिकारिवाद हावी है। बताया जाता है कि इस मामले में मैनपुर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम को जांच के आदेश दिये गये, जिस पर सबसे पहले मृतक की माँ ने ही सवाल उठाये , उल्लेखनीय है कि माँ ने आरोप लगाया कि जिस महिला अधिकारी ने शुभम से संलग्नीकरण के बदले 25 हजार रुपये घुस की मांग की उसे ही जांच अधिकारी बनाया गया। शुभम की माँ न्यायिक जांच की मांग कर रही है और लिपिक संघ तहसीलदार पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहा है। जानकारों का मानना है कि शुभम आत्महत्या का मामला अपराधिक मामला है इसिलये इसकी जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से ही कराई जानी चाहिए। लिपिक संघ इस मामले में न्यायिक जांच तथा तहसीलदार पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की मांग को लेकर 19 अकटुबर प्रदेश व्यापी आंदोलन की तैय्यारी में है।

छुरा में बीईओ की नियुक्ति पर भी सवालिया निशान

एक और नमूना देखिये , पिछले दिनों छुरा विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी के रिक्त हुये पद पर एक प्रधान पाठक की नियुक्ति कर दी गई। नियमानुसार इस नियुक्ति पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। जिले में जब अनेको हाई स्कूल लेक्चरार प्रिंसीपल पदस्थ है तब एक प्रधान पाठक जिनकी मूल पदस्थापना केराबाहरा मिडिल स्कूल है की नियुक्ति बीईओ छुरा के पद क्यों कर दी गई होगी ?

FB IMG 1601052341661

किरीट ठक्कर

संबंधित खबरें (Similar News)