Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

अपने हक के लिए सोनभद्र के हर आदिवासियों को जाना पड़ रहा कोर्ट

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
अपने हक के लिए सोनभद्र के हर  आदिवासियों को जाना पड़ रहा कोर्ट

पत्रकार आवेश तिवारी

IMG 20190719 WA0011
फ़ोटो – आवेश तिवारी

समूचे सोनभद्र में आपको ऐसा एक भी आदिवासी नही मिलेगा जो जंगल विभाग से मुकदमा न लड़ रहा हो।वनाधिकार पट्टों को सरकारी मशीनरी भीख समझती है। भयावह यह है पुलिस जमीनों पर अधिकारों के मामले का निपटारा करने लगी है। मुरदिया में भी दो दिनों पहले यही हुआ है। प्रेस, प्रशासन और पुलिस तीनो मिलकर आदिवासियों किसानों के शोषण उत्पीड़न मे लगे है।नतीजा यह है कि आदिवासी जंगल जमीन से बाहर खदेड़े जा रहे है बाहर के बाजारू लोग उनकी जमीनों का सौदा कर रहे है।

यह क्या कम आश्चर्यजनक है कि आदिवासियों की जमीन का गलत तरीके से सौदा करके पिछले 25 सालों में गिट्टी बालू की खदानें सैकड़ों अस्तित्व में आई है। पहले कैमूर सर्वे एजेंसी ने धोखा किया अब सरकारी मशीनरी कर रही। मीडिया को सोनभद्र के आदिवासियों के दुख दर्द से पहले भी कोई मतलब न था न आज है।

यह तस्वीर मैंने सोनभद्र में 15 साल पहले एक कवरेज के दौरान खींची थी जिसमे आदिवासियों ने वन विभाग से तंग आकर जंगल के बीच मे गांव बसा लिया था और बोर्ड टांग दिया था यहां पुलिस और वन विभाग का प्रवेश वर्जित है।

आवेश तिवारी के फेसबुक वॉल से

संबंधित खबरें (Similar News)