Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

अधिकारियों ने दी मानवता की मिशाल, उफनते नदी को पार कर पहुंचे जामड़ी गांव सर्प काटने से हुई थी युवक की मौत

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
अधिकारियों ने दी मानवता की मिशाल, उफनते नदी को पार कर पहुंचे जामड़ी गांव सर्प काटने से हुई थी युवक की मौत

पोस्टमार्टम व अन्य कार्यवाही कर लौटे नाव में ,ग्रामीणों ने कहा पहली बार इस तरह कोई अधिकारी आया हमारे गांव

IMG 20200821 WA0005

नियत श्रीवास

कोयलीबेड़ा। लगातार हो रही बारिश से जहां नदी नाले उफान पर हैं और पुल के अभाव में कोयलीबेड़ा ब्लाक मुख्यालय से 40 से 50 गांवों का सम्पर्क टूट चुका है।
ऐसे में कामटेड़ा पँचायत के आश्रित ग्राम जामड़ी में एक युवक को जहरीले सर्प ने काट लिया, जागरूकता व आवागमन के अभाव में युवक ने दम तोड़ दिया। परिवार में शोक की लहर दौंड गयी और क्या करें क्या नही इस पसोपेश में कफन दफन की तैयारी होने लगी।
परिवार के मुखिया का सर्प काटने से मृत्यु पर सरकारी मुआवजा की जानकारी परिवार वालों को दी गयी साथ ही घटना की सूचना प्रशानिक अधिकारियों को दी गयी।

IMG 20200821 WA0008


पर समस्या थी उफनते नदी को पार कर प्रसासनिक अमल कैसे पहुँचेगे। जुगाड़ की नाव से ग्रामीणों ने तहसीलदार कमलेश सिदार, डॉक्टर शीतल दुग्गा, पटवारी वट्टी को नदी पार करवाया व मामले की पूरी जानकारी दी । जहाँ युवक का पोस्टमार्टम भी हुआ व परिवार को सहायता राशि की भी जानकारी दी गयी। ग्रामीणों का कहना था कि बरसात के दिनों में अक्सर ऐसी घटनाएं हो जाती है जिससे आवागमन की सुविधा के अभाव में ग्रामीण अकाल मृत्यु को प्राप्त कर जाते हैं और परिवार को जीवनभर का गम दे जाते हैं।

बरसात के दिनों में पहली बार इस तरह किसी अधिकारी के पहुंचने से ग्रामीणों को सहानुभूति तो मिली ही साथ ही प्राकृतिक आपदा पर सरकारी सहायता की जानकारी और लाभ भी मिलेगी।

IMG 20200821 WA0007

कमलेश सिदार (तहसीलदार कोयलीबेड़ा)- “हमे जानकारी मिली थी कि जामड़ी गांव में किसी युवक की सर्प काटने से मृत्यु हुई है। सबंधित पटवारी और मेडिकल टीम के साथ पहुंचे हैं और कार्यवाही की गई है ताकि परिवार को प्राकृतिक आपदा से मिलने वाली लाभ दिलाई जा सके। उफनते नदी को पार करना जोखिम भरा था परन्तु कर्तव्य के आगे सब मंजूर है।”

डॉ शीतल दुग्गा (डॉक्टर कोयलीबेड़ा हॉस्पिटल)- “नदी पार टीम के साथ पहुंचे थे। पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई है। सर्प काटने का मामला था प्रकरण तैयार की गई है कार्यवाही जारी है।”

IMG 20200821 WA0009

नियत श्रीवास

संबंधित खबरें (Similar News)