Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

अडानी के खिलाफ आंदोलन की बड़ी सफलता, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
अडानी के खिलाफ आंदोलन की बड़ी सफलता, सरकार ने लिया बड़ा फैसला


पेड़ों की कटाई होगी बंद और फर्जी ग्राम सभा की होगी जांच
अदानी के सारे काम तत्काल प्रभाव से रोके

YouTube video player

किरन्दुल । बैलाडीला के 13 नम्बर निक्षेप नन्दीराज पहाड़ को खनन के लिए अडानी को सौंपे जाने के खिलाफ 84 गांव के हजारों आदिवासियों आंदोलन के पक्ष में अब खुद छत्तीसगढ़ सरकार खड़े हो गई है ।

IMG 20190611 WA0006 01 1

किरंदूल में 13 नंबर डिपोजिट के खनन की
अनुमति अदानी को दिये जाने के खिलाफ आदिवासियों के पांच दिन से चल रहे आंदोलन की सुखद परिणति होती दिख रही हैं.

छत्तीसगढ़ सरकार ने आज जगदलपुर सांसद.दीपक बैज और आदिवासी नेता अरविंद नेताम के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि अदानी को पिछली सरकार द्वारा नंदराज पर्वत पर  पेड काटने की अनुमति रद्द कर.दी गई  है साथ ही ग्रामीणों की इस शिकायत को मान लिया गया. हैं कि फर्जी ग्राम सभायें की गई थीं अब उन सभी ग्राम सभाओं की जांच की जायेगी.

IMG 20190611 WA0005

एक तरह से बस्तर में अदानी के काम पर रोक ही लग गई है .मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बातचीत के बाद बड़ा फैसला लेते हुए तत्काल इस बात का निर्देश दिया है कि नंदराज पर्वत और उसके आसपास होने वाली पेड़ों की कटाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाये। वन.मंंत्री मोहम्मद अकबर भी थे चर्चा मेंं मोजूद ,जो पहले से कह रहे है कि पेड़ो को काटने की अनुमति हमारी सरकार ने नहींं दी हैं ।

मुख्यमंत्री ने यह भी  कहा कि अदानी के सभी कार्यों पर तत्काल  प्रभाव रोक लगायी जायेगी। साथ अदानी के साथ हुये अनुबंध  को लेकर बस्तरवासियों की भावनाओं को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार भारत सरकार को पत्र लिखेगी और जनता की भावनाओं की जानकारी देगी।

IMG 20190611 WA0007

इधर आन्दोलन के पांचवे दिन सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश कवासी सौ गाड़ियों के काफिले के साथ हजारों समर्थकों के साथ आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे । उन्होंने अपने भाषण में कहा कि भाजपा सरकार ने फर्जी ग्राम सभा कर पूरे प्रदेश में आदिवासियों के जल जंगल और जमीन को छिनने का काम किया है , उन्होंने इस आंदोलन की सफलता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को भी धन्यवाद दिया कि आंदोलन को भाजपा सरकार की तरह कुचलने की कोशिश नही हुई , भाजपा सरकार के समय तो लोगो को आंदोलन करने की भी छूट नही थी ।

संबंधित खबरें (Similar News)