Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

अगर लोग प्रताड़ित हैं, तो क्या जीत सकते हैं उनका विश्वास ?

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
अगर लोग प्रताड़ित हैं, तो क्या जीत सकते हैं उनका विश्वास ?

ग्रामीणों का विश्वास जीतकर नक्सलवाद से लड़ रही पुलिस, विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ेगा अब बीजापुर – सुंदरराज

YouTube video player

यूकेश चंद्राकर

बीजापुर । नक्सल समस्या खत्म कर आम जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में पुलिस फोर्स लगातार कोशिशें करती रहती है । इस क्रम में बीजापुर में विकास कार्यों में आई तेज़ी को और मजबूती देने की तरफ कार्य हो रहे हैं । प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आईजी पी सुंदर राज ने बीजापुर को और बेहतर बनाने की तरफ ज़ोर देते हुए बताया कि जिले के अंतिम गांव पामेड़ को तेलंगाना से बिजली आपूर्ति की दिशा में तेलंगाना सरकार से बातचीत पूरी कर ली गयी है और बहुत जल्द पामेड़ में बिजली की आपूर्ति शुरू कर ली जाएगी ।

पामेड़ को सीधे बीजापुर से जोड़ने की बात बताते हुए उन्होंने कहा है कि बासागुड़ा से पामेड़ को जोड़ा जाएगा । उन्होंने बताया वर्तमान हालातों की समीक्षा की जाती है जिससे पता चल सके कि चुनौतियां क्या हैं , जहां तक भरोसा जीतने का सवाल है उसमें पुलिस फोर्स को सफलता मिली है । तररैम जैसे इलाके तक सड़क कनेक्टिविटी इसका अच्छा उदाहरण है ।

उन्होंने बताया कि बहुप्रतीक्षित आवापल्ली-उसूर मार्ग का बनकर तैयार होना इस बात का प्रमाण है कि लोग हम पर विश्वास करने लगे हैं । उनसे जनभावनाओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने अब तक हुए घटिया कार्यों की जांच की जाने और बदमाश नियत रखने वालों पर सख्ती बरतने की बात कही है ।

आई जी पी सुंदर राज ने अपनी बात रखते हुए पत्रकारों से कहा कि मीडिया ही वो माध्यम है जिससे पुलिस या प्रशासन को उसकी अच्छाई या बुराई का पता चल पाता है ।

इस दौरान नक्सल रणनीति के विषय के उस सवाल के जवाब में जिसमें उनसे पूछा गया कि हाल ही में हुए तेंदूपत्ता के नगद की मांग को लेकर आये ग्रामवासियों की कुछ शिकायतें हैं और विरोधों का सामना कैसे किया जाएगा ? उन्होंने जो जवाब दिया है सभी को सुनना चाहिए पी सुंदरराज , आईजी बस्तर

FB IMG 1593187124740 01

यूकेश चंद्राकर

संबंधित खबरें (Similar News)