Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

अंततः गांधीवादी जिद के सामने नतमस्तक हुई सरकार और जेल से रिहाई की मांग को लेकर आंदोलन की मिली अनुमति

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
अंततः गांधीवादी जिद के सामने नतमस्तक हुई सरकार और जेल से रिहाई की मांग को लेकर आंदोलन की मिली अनुमति

अब से कुछ ही देर बाद नकुलनार में होगा शांतिपूर्ण आंदोलन

जेल में बंद हजारों निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग को लेकर लाठी डंडे खाकर भी सप्ताह भर से डटे हुए हैं आदिवासी

IMG 20191009 WA0004

दंतेवाड़ा । जेल में बंद हजारों निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए पिछले सप्ताह से दंतेवाड़ा जिले के पालनार गांव के बाजार सेड में डटे हजारों आदिवासियों को प्रशासन ने एक दिन के आंदोलन की अनुमति अंततः दे दी है, अतः आज सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों से आए आदिवासी नकुलनार के खेल मैदान में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर सकेंगे ।

ज्ञात हो कि इस आंदोलन में शामिल होने आए आदिवासियों पर पुलिस ने बिना कारण लाठी भी चलाए थे और सभा का नेतृत्व करने आ रही आदिवासी नेत्री सोनी सोनी को घर से ही गिरफ्तार कर लिया था । अपने घरों से दाल चावल लेकर आए इन आदिवासी काफी दिक्कत और परेशानियों के बाद भी मोर्चे पर डटे रहे । अंततः उनके गांधीवादी जिद के आगे प्रशासन को मजबूर होकर उन्हें एक दिन के आंदोलन की अनुमति देनी पड़ी । हालांकि पुलिस के आला अधिकारी आदिवासियों की इस आंदोलन को माओवादी प्रेरित बताते रहे हैं ।

IMG 20191009 WA0005

ज्ञात हो ज्ञात हो कि इसके पहले 5000 से अधिक आदिवासियों ने किरंदुल और बैलाडीला की पहाड़ियों के पीछे के किसी गांव में दंतेवाड़ा विधानसभा उप चुनाव के समय भी इसी मुद्दे को लेकर एक बड़ी रैली निकाली थी और सभा भी किया था । आदिवासियों की मांग है की कांग्रेसी चुनाव से पहले किए गए अपने इस वादे को पूरा करें कि जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को छोड़ा जाएगा ।

आप नेता सोनी सोरी और भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के नेता मनीष कुंजाम और कई अन्य नेता आदिवासियों के निवेदन पर उनके आंदोलन का नेतृत्व करने पहुंचे हुए हैं । इन नेताओं का कहना है कि कांग्रेस की सरकार ने जेल में बंद हजारों निर्दोष आदिवासियों को छोड़ने के लिए अभी तक कोई कारगर पहल नहीं की है बल्कि उल्टे नौ माह के दौरान ही सैकड़ों और आदिवासियों को फर्जी मामलों में मचा कर जेल भेज दिया गया है ।

संबंधित खबरें (Similar News)