छत्तीसगढ़देश

सुनील गावस्कर के हाथों अजय ‘पप्पू’ मोटवानी सम्मानित

c5f23189 64ee 4afb a880 4c3263e90fb5

समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन-2026’ सम्मान, कांकेर सहित छत्तीसगढ़ में खुशी

कांकेर। कांकेर शहर एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध समाजसेवी अजय ‘पप्पू’ मोटवानी को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एक और महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ है। मुंबई के होटल हॉलिडे इन, अंधेरी वेस्ट में आयोजित समारोह में उन्हें देश के प्रसिद्ध क्रिकेटर एवं क्रिकेट विशेषज्ञ सुनील गावस्कर के हाथों ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन-2026’ सम्मान से नवाजा गया।

यह सम्मान प्रतिष्ठित संस्था इंडिया साइबर मीडिया की ओर से प्रदान किया गया। समारोह में मुंबई की अनेक जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी रही। 30 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करने के बाद मोटवानी को लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही हैं।

इस उपलब्धि की खास बात यह भी है कि लंदन, इंग्लैंड से प्रकाशित स्मारक पत्रिका में अजय ‘पप्पू’ मोटवानी की तस्वीर को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए उनकी समाजसेवा से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया गया है।

मोटवानी को मिला यह सम्मान उनके व्यक्तिगत योगदान के साथ-साथ कांकेर और छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। उनके सम्मानित होने की खबर से कांकेर शहर में प्रसन्नता का माहौल है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अजय ‘पप्पू’ मोटवानी ने इंडिया साइबर मीडिया, सुनील गावस्कर, समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों तथा शुभकामनाएं देने वाले लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *