Latest:
◆ छत्तीसगढ़ के जंगलों में हाथी भी सुरक्षित नहीं! दो दिन में दो मौतें, शावक का शव 2-3 दिन तक पड़ा रहा◆ नक्सली हमले में गंवाया पैर, फिर तीरंदाजी में जीता गोल्ड: तोमन कुमार को ₹51 लाख देगी छत्तीसगढ़ सरकार◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित

शांत बस्तर राजनीति के चक्कर में अशांति की ओर वर्तमान कांग्रेस सरकार और विपक्षीय दल भाजपा पार्टी दोनों ही प्रदेश भर में मसीही समाज के अधिकारों का कर रहे हनन जो निंदनीय है – रोहित पोयाम मसीही युवा संघटन सदस्य

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
शांत बस्तर राजनीति के चक्कर में अशांति की ओर वर्तमान कांग्रेस सरकार और विपक्षीय दल भाजपा पार्टी दोनों ही प्रदेश भर में मसीही समाज के अधिकारों का कर रहे हनन जो निंदनीय है – रोहित पोयाम मसीही युवा संघटन सदस्य
FF245635 E9B5 414A 8E51 1C9A2D2F403B

उक्त संघटन द्वारा IPC सेक्शन 295 A की धारा की फजीयत कर उल्लघन किया जा रहा लेकिन बस्तर पुलिस बनी है केवल मुख दर्शक आखिर मसीही लोगो का सविंधान अधिकार है या नहीं बताये जिम्मेदार – रोहित पोयाम

मामले में छत्तीसगढ़ अंतर कलीसियाई युवा संघटन के सदस्य रोहित पोयाम ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की हालात बिगड़ता देख बस्तर की अशांति माहौल देख प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा की धर्म की आड़ में भाजपा और कांग्रेस पार्टी खेल रही मसीहियों के साथ घिनौना खेल पर याद रहे भारत में सबसे बड़ा सविंधान और कानूनी अधिकार द्वारा प्राप्त अधिकार अनुसार जिस प्रकार से मसीही समाज के धर्म गुरुओ को विश्वाशियो को सताया जा रहा है ! उनका अधिकारों का हनन किया जा रहा है वह सब कृत्य लोकतंत्र में सविंधान की हत्या है, जिसका संज्ञान महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ एवं कानून के रखवाले पुलिस को लेना चाहिए किन्तु ऐसा बिलकुल भी नहीं हो रहा है और यह बेहद ही निराशा जनक बात है ! युवा संघटन बहुत जल्द इस तमाम मामले में मान. हाईकोर्ट में PIL दाखिल करेगी और हो रहे अत्याचार के खिलाफ कानूनी जंग का आगाज करेगी जिसमे इन सभी जिम्मेदारों को दोषी बना कटघरे में खड़ा करेंगे क्युकी अभी भी है लोकतंत्र जिन्दा सविंधान जिन्दा इसका बात ना भूले जिम्मेदार !

वही पोयाम ने काहा की इंडियन पैनल कोड 1860 चेपटर 15 के अनुसार IPC सेक्शन 295, सेक्शन 295 A, सेक्शन 296, सेक्शन 297, एवं सेक्शन 298 का जिस तरह से धजिय्या उड़ाया जा रहा है वह मसीही समाज के भावनाओ को कुचला जा रहा है बावजूद समाज की चुप्पी को कमजोरी समझना उक्त संघटन को भारी पड़ेगा क्युकी यह 21 वीं सदी है इस बात का भी ध्यान रखे !

बस्तर का जिस प्रकार से माहौल खराब हो रहा है निवेदन है बस्तर पुलिस अधीक्षक से मामले में शान्ति बहाल करें अपितू माहौल बिगड़ा तो इसका जिम्मेदार बस्तर पुलिस एवं प्रदेश की वर्तमान सरकार और विपक्षीय दल भाजपा होगी लेकिन मसीही समाज अब अपमान सहने के स्थिति में नहीं बहुत जल्द मामले में जाएंगे हाईकोर्ट न्यालय का खटखटाएंगे दरवाजा

संबंधित खबरें (Similar News)