Latest:
◆ छत्तीसगढ़ के जंगलों में हाथी भी सुरक्षित नहीं! दो दिन में दो मौतें, शावक का शव 2-3 दिन तक पड़ा रहा◆ नक्सली हमले में गंवाया पैर, फिर तीरंदाजी में जीता गोल्ड: तोमन कुमार को ₹51 लाख देगी छत्तीसगढ़ सरकार◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित

झारखंड के युवाओं ने राज्य में हो रहे सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक शोषण के विरुद्ध उठाया आवाज़

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर:
झारखंड के युवाओं ने राज्य में हो रहे सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक शोषण के विरुद्ध उठाया आवाज़
IMG 20191004 WA0039

झारखंड जनाधिकार महासभा ने 29-30 सितम्बर को एक दो-दिवसीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया. महासभा राज्य की विभिन्न जन संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक एक मंच है. सम्मलेन में विभिन्न ज़िलों से लगभग 100 युवा भाग लिए थे. सम्मलेन का मूल उद्देश्य था वर्तमान सामाजिक-राजनैतिक और सांस्कृतिक चुनौतियों को समझना और आगे के लिए रणनीति बनाना.

सम्मलेन में अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं –  जैसे अलोका कुजूर, बिरेन्द्र कुमार, दयामनी बरला, डेविड सोलोमन, दीपक बारा, एलीना होरो, फैसल अनुराग, कुमार चंद मार्डी, जसिन्ता केरकेट्टा, मंथन, मेघनाथ, मुमताज़, पल्लवी प्रतिभा, प्रवीर पीटर, सकीना धोराजिवाला, तारामणि साहू, विनोद कुमार, विकास शर्मा,विश्वनाथ आज़ाद, विवेक आदि – ने अपनी बात रखी.

फैसल अनुराग ने झारखंड की राजनैतिक और सांस्कृतिक इतिहास को युवाओं के बीच दोहराया. दयामनी ने आदिवासियों के ज़मीन पर हो रहे लगातार हमलों एवं उनके विरुद्ध संगठित होने के विषय में बताया. उन्होंने कहा कि युवाओं को बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हो, जो काफी कम उम्र में आदिवासियों के अधिकार के लिए अपना जान दे दी, के बलिदान को भूलना नहीं चाहिए. अलोका कुजूर, जिन पर फेसबुक पोस्ट के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है, ने अभिव्यक्ति के आज़ादी पर हो रहे हमले के विषय में बताया. इसके अलावा कई अनेक मुद्दों पर बात हुई – जैसे बढ़ता बहुसंख्यकवाद, मॉब लिंचिंग, आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों का शोषण एवं रोज़गार का अभाव आदि – पर भी चर्चा हुई. मानकी तुबिद ने बताया कि उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम के सभी थानों से यह जानकारी मांगी थी कि राज्य बनने के बाद SC-ST अत्याचार कानून अंतर्गत कितने केस दर्ज हुए थे. उन्हें यह पता चला कि केवल 36 केस दर्ज हुआ है. अभी भी अधिकांश मामलों में, खास कर के वैसे मामले जिनमे आर्थिक रूप से दबंग लोग दोषी हैं, अनुसन्धान चल रहा है.

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश
📖 इसे भी पढ़ें (Also Read)
चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

IMG 20191004 WA0040

लेखिका व कवियत्री जसिन्ता केरकेट्टा ने आदिवासी समुदाय के मूल सोच – बराबरी और सामुदायिकता – के विषय में बताया. साथ ही, इन मूल्यों को कैसे लगातार कमज़ोर की जा रही है, यह भी बताया. फ़िल्म निर्माता मेघनाथ ने साझा किया कि कैसे सांस्कृतिक पहल राज्य के विभिन्न संघर्षों का हिस्सा रहा है एवं वर्तमान समय में संस्कृति संघर्ष में और भी ज़रूरत है.

बिरेन्द्र कुमार ने समाज की विभिन्न संस्थाओं जैसे कॉलेज, सरकारी ऑफिस आदि में कमज़ोरों पर हो रहे शोषण के विषय में बताया. सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण ज़रूरी है लेकिन भाजपा व आरएसएस लगातार इसे हमला कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को सरकार की जन-विरोधी नीतियों के विरुद्ध राजनैतिक संघर्ष करने की ज़रूरत है. आने वाके विधान सभा चुनाव में इसका मौका है. दीपक बार ने फेक न्यूज़ के बढ़ते इस्तेमाल पर बात रखी और सभी प्रतिभागियों को बताया कि आने वाले चुनाव के पहले फेक न्यूज़ से सावधान रहना चाहिए.

अनेक युवाओं ने कहा कि भाजपा द्वारा जन अधिकारों, आदिवासियों के संस्कृति इतिहास और लोकतान्त्रिक अधिकारों पर लगातार हमला क्या जारहा है. भाजपा और आरएसएस द्वारा युवाओं को सांप्रदायिक रूप से गोलबंद करने पर भी बात हुई.  सम्मलेन के अंत में प्रतिभागियों ने अपने क्षेत्र के युवाओं को सामाजिक-राजनैतिक व संस्कृति रूप से संगठित करने के लिए एक विस्तृत रणनीति बनाई.

संबंधित खबरें (Similar News)
📲 भूमकाल समाचार के WhatsApp न्यूज़ अपडेट से जुड़ें
बस्तर और छत्तीसगढ़ की निष्पक्ष ग्राउंड रिपोर्ट सीधे अपने फोन पर पाएं।
💬 WhatsApp डेस्क से जुड़ें ↗