देश

52000 करोड़ का निवेश अमेरिका में, असम के भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री शर्मा का चिट्ठा खुला

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा जी ने आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके परिवार के ख़िलाफ़ सबूत सहित आरोप लगाए हैं.

पहला तो यह कि भारतीय नागरिक रहते हुए हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनकी भुइयां के पास दो और देशों के पासपोर्ट हैं, एक इजिप्ट का और दूसरा एंटीगुआ का. यूएई का गोल्डन कार्ड अलग से.

दूसरा यह कि रिनकी भुइयां की दुबई में दो संपत्तियां हैं. इनका ब्यौरा चुनावी शपथ पत्र में हिमंत बिस्व सरमा ने नहीं दिया है.

तीसरी अमरीका के Wyoming राज्य में H Riniki Nandi LLC ( पवन खेड़ा जी के अनुसार हिमंत, रिकनी और उनके बेटे नंदिल) के नाम की कंपनी है. इसमें 3467 करोड़ अमरीकी डॉलर यानी कोई 52,000 करोड़ रुपए जमा हैं. यह कंपनी आने वाले दिनों में होटल व्यवसाय, हेज फंड सहित कई काम करना चाहती है. यह जानकारी भी चुनाव घोषणा पत्र में नहीं दी गई है.

कल ही हिमंत बिस्वा सरमा चुनौती दे रहे थे कि उन्हें कोई गिरफ़्तार नहीं कर सकता.
आज यह धमाकेदार जानकारी आई है.

जैसा कि पवन खेड़ा जी ने कहा, अब अमित शाह जी को इसके बारे में बोलना चाहिए.

दूसरों पर अनर्गल आरोप लगाने वाले हिमंत बिस्वा सरमा को आज जबाव देना पड़ेगा.

वरना मुंह छिपाए घूमना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *