Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

विकास के नामपर मुम्बई में अब 27 हजार पेड़ और काटे जायेंगे, हाल ही में 50 हजार मैंग्रोव के पौधे काटे गए हैं

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
विकास के नामपर मुम्बई में अब 27 हजार पेड़ और काटे जायेंगे, हाल ही में 50 हजार मैंग्रोव के पौधे काटे गए हैं
IMG 20190920 WA0012

मुंबई में बुलेट ट्रेन के लिए 50 हज़ार मैंग्रोव के पौधें काटने के निर्णय के बाद अब मेट्रो के लिए भी मुम्बई की धड़कन आरे फारेस्ट को काटा जा रहा है।

देश में जंगल की कीमत पर विकास किया जा रहा है। मुम्बई का आरे फारेस्ट करीब 76 प्रकार की चिड़िया, 80 प्रकार की तितलियों और 16 प्रकार के जानवरों समेत 0.4 मिलियन पेड़ों का घर है। यहां से बीएमसी 2700 से अधिक पेड़ काटेगी , मतलब पूरा फारेस्ट नष्ट कर दिया जाएगा।आरे फारेस्ट मुम्बई में बचे कुछ चुनिंदा हरे इलाकों में सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें शहर का सबसे ज़्यादा घना हरित इलाका आता है, इसे काटने का मतलब होगा मुंबई में बाढ़ का खतरा बढ़ना।

IMG 20190920 WA0011

एयरपोर्ट से सटे इलाके में बारिश के समय यह बाढ़ का कारण बन जायेगा। मुम्बई पहले ही बाढ़ की बड़ी तबाही झेल चुका है। भारत में बैठकर अमेज़ॉन की जंगलों की चिंता करने वाले इन जंगलों की कटाई को लेकर मौन है। लेकिन मुंबईकर चुप नहीं है वे अपने जंगल की रक्षा के लिए सड़क पर उतर चुके हैं। बच्चे,बूढ़े,युवा सब ह्यूमन चैन बनाकर इसका विरोध कर रहे हैं।

लेकिन दो आदमी इन पेड़ों के कटने के पक्ष में है,मेट्रो के पक्ष में है। पहला आदमी है अमिताभ बच्चन और दूसरा है अक्षय कुमार। अमिताभ कहते हैं ”पेड़ो को काटकर आप घर में पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाइए,मैंने अपने बगीचे में पौधे लगाए हैं”..देख लीजिए आपके इस नकली हीरो की सोच।क्या अमिताभ दिनभर अपने बगीचे की हवा,ऑक्सीजन पर जिंदा रहते हैं? मैंने आज तक इस आदमी को कभी किसी मुहिम में अवाम के साथ नहीं देखा।जब भी देखा इसे सत्ता के साथ,सरकार के साथ देखा है।आरे फारेस्ट को बचाने की मुहिम में देश मुंबईकर के साथ है।

Screenshot 20190826 152506 01

विक्रम सिंह चौहान के फेसबुक वाल से

संबंधित खबरें (Similar News)