Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

युद्ध की भाषा हमारे समय का एक ऐसा आख्यान है जिसे स्पष्टतः सत्ता की आकांक्षाओं के लिए गढ़ा जा रहा है : रुचिर

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
युद्ध की भाषा हमारे समय का एक ऐसा आख्यान है जिसे स्पष्टतः सत्ता की आकांक्षाओं के लिए गढ़ा जा रहा है : रुचिर

आज सुबह का हिंदुस्तान टाइम्स देखिए ।

IMG 20190729 WA0007


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस वक्तव्य को किस तरह समझा जाए ? जब वो 1999 की विजय का श्रेय जनता को देते हैं तो उनकी भावना समझ आती है ,लेकिन जब वो कहते हैं कि युद्ध सरकारें नहीं जनता लड़ती है तो लगता है कि क्या वाकई देश इतना बदल गया है ?
क्या सच में जनता युद्ध पक्षधर हो गई ?
हालांकि यह कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री का कहना है कि यदि युद्ध हुआ तो…लेकिन फिर भी इसे समझना होगा ।
यह इतना सीधा सादा मामला नहीं है ।
कोई ये क्यों नहीं कहता कि जनता शांति चाहती है ?
कहीं अब शांति की कामना करना भी राष्ट्रद्रोह तो नहीं हो जाएगा ? हकीकत यह है जनता ना युद्ध चाहती है ,ना लड़ती है ,पर खतरनाक यह है कि जनता को सुनियोजित रूप से युद्धोन्मादी बनाया जा रहा है ।
दुनिया ने जितने युद्ध भोगे हैं उनका दर्द क्या भुलाया जा सकता है ?
युद्धों ने दुनिया को कितना पीछे धकेला ये ताज़ा इतिहास है ।
जब जब आप युद्ध की बात करते हैं तब तब आप मानवता को और पीछे धकेलते हैं ।
युद्ध की भाषा हमारे समय का एक ऐसा आख्यान है जिसे स्पष्टतः सत्ता की आकांक्षाओं के लिए गढ़ा जा रहा है ।
ये आख्यान दुश्मन गढ़ने का है ,दोस्ती की बात तो अब दक़ियानूसी लगने लगी है ।

IMG 20190411 102421

रुचिर गर्ग छत्तीसगढ़ सरकार के मीडिया सलाहकार हैं

संबंधित खबरें (Similar News)