Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पाकिस्तान से आता है, हिंदुओं के उपवास के लिए पवित्र सेंधा नमक

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पाकिस्तान से आता है, हिंदुओं के उपवास के लिए पवित्र सेंधा नमक
IMG 20201020 WA0002

भारत में धर्मिक आस्थाओं से कई चीज़ें जुडी हैं । यहाँ तक कि व्रत में ज्यादातर लोग रोजमर्रा खाने में इस्तेमाल किये जाने वाले आम नमक का इस्तेमाल नहीं करते । व्रत में सिर्फ सैंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है जिसे लाहौरी नमक भी कहा जाता है ।

आपको बता दें कि जिस सेंधा नमक का आप इस्तेमाल करते हैं वह और कहीं से नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान से आता है। पिछले 6 सालों में भारत में लगभग 87050.6 टन सेंधा नमक मंगाया गया है।

व्रत – उपवास में क्या खाया जाएगा या क्या नहीं यह समय अनुसार बदला है। बचपन में हमारे यहां सिर्फ राजगिरे को इस योग्य समझा जाता था ,बाद में साबूदाना ,सिंगाड़ा आदि शामिल हुए अभी अभी कुछ सालों से मोरधन ( भगर ) का उपयोग शुरू हुआ है जो धान का एक प्रकार है। पहले उपवास में लाल मिर्च की जगह काली मिर्च खाई जाती थी लेकिन अब सभी मिर्च चलती है l इसी तरह मेरा व्रत उपवास नियंताओं से अनुरोध है कि साधरण नमक को भी उपवास में स्वीकृत कर लें ताकि पाकिस्तान पर हमारी निर्भरता ना रहे। 5 साल पहले 20 रुपये किलो बिकने वाला सेंधा नमक अब 100 रुपये किलो बिक रहा है क्योंकि सेंधा नमक का रेट भारत पाकिस्तान के बीच तनाव पर निर्भर होता है। दोनो देश मे तनाव है तो महंगा मिलेगा अगर सामान्य है तो सस्ता मिलेगा।

IMG 20201020 WA0003

गोपाल राठी

संबंधित खबरें (Similar News)