Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना से संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती , यूपी के एक मंत्री की मौत, एमपी के मुख्यमंत्री भी भर्ती

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना से संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती , यूपी के एक मंत्री की मौत, एमपी के मुख्यमंत्री भी भर्ती

एक दिन में नए मरीजों की संख्या 55 हजार पार, पर राम मन्दिर भूमि पूजन की तैयारी जोर-शोर से जारी

IMG 20200802 WA0028

नई दिल्ली । राम मंदिर की शिलान्यास तिथि को 3 दिन बस शेष है जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं ।अमित शाह ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि अमित शाह को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है । फिलहाल यह तय हो चुका है कि अब अमित शाह 5 अगस्त को होने वाले शिलान्यास समारोह में भाग नहीं ले पाएंगे ।

IMG 20200802 WA0029

अमित शाह ने क्या लिखा है?
अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा है, ”कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं ।

IMG 20200802 WA0030

आज ही एक दुखद खबर भी भाजपा और देश के लिए सामने आया है कि उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री कमला रानी वरुण की कोरोना के वजह से दुःखद मृत्यु हो गई, वे पिछले 18 जुलाई से अस्पताल में भर्ती थी । इसके अलावा भाजपा के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी कोरोनावायरस पाए गए हैं और इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं । 2 दिन पहले ही अयोध्या के राम मंदिर के पुजारी व अन्य 33 सेवादार कोरोना पासेटिव पाए गए हैं । हालांकि इन सब सूचनाओं के बाद भी राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारी जोर शोर से चल रही है ।

संबंधित खबरें (Similar News)