Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

क्रूरता को करुणा ने कभी भी जीतने नही दिया

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
क्रूरता को करुणा ने कभी भी जीतने नही दिया

चंचल भू

IMG 20190830 WA0029

शुरुआती दौर में जालिम का जुल्म उठता दिखता जरूर है लेकिन अंत पराजय तक जाता है । इंसानी सभ्यता शायद इसी करुणा की वजह से जिंदा है ,वरना यह इंसान कब का लुप्त हो चुका होता । यह बात दीगर है कि जुल्म की ज्यादती ज्यों ज्यों उफान पर जाती है , करुणा उसे सांत्वना देती है – जुल्म की उम्र ज्यादा नही होती इंसान के बच्चे ! इसके प्रतिकार में तन कर खड़े हो , न झुको , न मानो इतिहास में दब्बू माने जाओगे ।
नीचे एक तस्वीर है । करुणा की इससे बेहतर कथा समूची इंसानी सभ्यता में नही मिलेगी । एक शख्स को हुकूमत मौत की सजा सुनाता है । भूख से मरने की सजा और उसे सख्त पहरे के साथ कारागार में डाल दिया जाता है । इस कैदी की बेटी इससे मिलने आती है । इसका एक दुधमुंहा बच्चा है जो इस लड़की की गोद मे है । बहुत अनुनय विनय के बाद इसे अपने बाप से मिलने की अनुमति मिल जाती है लेकिन जामातलाशी के बाद की कोई खाने पीने की सामग्री तो नही ले जा रही है । यह लड़की अपने बाप से मिलती है और उसे स्तनपान कराती है । इस तरह वह जिंदा रह जाता है । अब हुकूमत के चौकने की बारी थी . हुकूमत ने कैदी जिंदा रहने की वजह जाननी चाही बहुत खोज के बाद लड़की यह स्वीकार कर लेती है कि उसने अपने पिता को प्रतिदिन स्तनपान कराया है । क्रूर हुकूमत पसीज गया था और कैदी को जीवनदान दे दिया ।


करुणा हर युग मे जिंदा रहती है क्यों कि युग निर्माण महिला करती है पुरुष नही । कुदरत ने उसे बनाया है पालनहार वही है । गांधी इसी करुणा से सिंचित होकर इंसानी सभ्यता के तवारीख पर दस्तखत करते हैं । 150 साल हो गए उन्हें जमीन पर आए हुए। सारी दुनिया उनके 150वें जन्मदिन के मनाने की तैयारी में है और हम उनकी तस्वीर पर बंदूक चलाने का अभ्यास कर रहे हैं।

IMG 20190830 WA0028

Chanchal Bhu

संबंधित खबरें (Similar News)