Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

किताब से निकलकर अर्थशास्त्र

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
किताब से निकलकर अर्थशास्त्र
IMG 20200917 WA0027

ये जो आदमी बैठा है रोड पर, वहीं बैठ कर खाना खा रहा है, यह यूपीए शासनकाल के दौरान नेशनल एडवाइजरी कमिटी के मेंबर थे। मनरेगा की ड्रॉफ्टिंग इन्होंने की थी। आरटीआई लागू करवाने में इनका हाथ था। बेल्जियम में पैदा हुए, लंदन स्कूल ऑफ इकॉनिमिक्स में पढ़ाया और अब भारत में हैं। इलाहाबाद यूनीवर्सिटी के जीबी पंत सोशल साइंस में विजिटिंग प्रोफेसर रहे। नोबल अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के साथ डेवलपमेंट इकॉनिमी पर किताब लिख चुके हैं। दुनिया भर में सैकड़ों पेपर पब्लिश हो चुके हैं। पिछले दिनों रांची में इनकी बाइक पुलिस वाले थाने उठा लाए। मनरेगा जिसके चलते 11% लोगो को गरीबी रेखा से ऊपर लाया जा चुका है, उसका कॉन्सेप्ट इन्हीं की देन है। फिलहाल वे रांची यूनीवर्सिटी में पढ़ा रहे हैं। दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनिमिक्स में भी विजिटिंग प्रोफेसर हैं। सादगी तो देखिए… गरीबों और असहाय लोगों के लिए दिल्ली में सड़क पर बैठ गए हैं।

IMG 20200917 WA0025

ये हैं ज्यां द्रे। हमेशा से ज्यां द्रे ऐसे ही रहे हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है। जिसकी दर्जनों किताबें भारतीय अर्थशास्त्र को मार्ग दिखा रही हों, वह उन गरीब गुरबां के लिए यूं लड़ रहा है। दरअसल सिद्धांतों के साथ कर्म का मणिकांचन संजोग बिरले ही दिखता है। पर इस देश की जनता को झूठे नेता, भ्रष्ट अधिकारी और राम रहीम टाइप के लोग अधिक पसंद हैं, यह चर्चाओं से समझ आता है। मेधा पाटकर का जल सत्याग्रह कोई विषय नही है। प्रोफेसर खेड़ा और प्रोफेसर आलोक सागर जैसों को चर्चा में होना चाहिए पर नही हैं। ज्यां द्रे आप प्रेरणा देते हैं कि हम भी अपने स्तर पर कुछ कर सकें। सलाम आपके जज्बे को… आपकी विद्वत्ता को और जमीनी संघर्ष को !

IMG 20200917 WA0026

पीयूष कुमार

संबंधित खबरें (Similar News)