Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

कल इरफ़ान गये, आज ऋषि कपूर भी चले गये!

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
कल इरफ़ान गये, आज ऋषि कपूर भी चले गये!
IMG 20200430 WA0004

हिन्दी-सिनेमा जगत में दोनों अलग-अलग अंदाज और मिज़ाज के कलाकार थे. दोनों की पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि भी बिल्कुल अलग-अलग थी. पर यह दुखद संयोग रहा कि इनके जीवन-अवसान में एक समानता रही. इरफ़ान की तरह ऋषि कपूर भी सन् 2018 से ही कैंसर से जूझ रहे थे.


वह अपनी पहली फ़िल्म से ही मशहूर हो गये थे. होते भी क्यों नहीं, उनके पिता और भारतीय सिनेमा के महानतम शो-मैन राज कपूर साहब ने अपने छोटे बेटे के सिनेमाई-अवतरण के लिए हर संभव लोकप्रिय लेकिन इनोवेटिव-फार्मूले तलाशे, जो न सिर्फ उस फिल्म को बाक्स-आफिस पर कामयाबी दिलाये अपितु यादगार भी बना दे! यकीनन, वो फिल्म BOBBY हिन्दी सिनेमा की यादगार फिल्म बन गई!


वह फिल्म जब रिलीज़ हुई थी तो हम जैसे लोग इंटरमीडिएट के पहले साल में थे. अनगिनत सपनों के साथ ज़िंदगी किशोर से युवा होने की अंगड़ाई ले रही थी.


ठीक उसी दौर में ऋषि कपूर और डिम्पल कपाड़िया जैसे दो किशोर-किशोरी ‘हम तुम कमरे में बंद हों और चाभी खो जाये’—के साथ पर्दे पर आये! उसके बाद जो हुआ, वह हिन्दी सिनेमा के इतिहास का एक अविस्मरणीय अध्याय है!


दिवंगत ऋषि कपूर को सादर श्रद्धांजलि और उनके परिवार के प्रति हमारी शोक-संवेदना.

IMG 20200430 WA0003

उर्मिलेश

संबंधित खबरें (Similar News)