Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

अब व्हाट्सएप और ई-मेल से अदालतें भेजेंगी सम्मन, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ब्लू टिक माना जाएगा अब साक्ष्य

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
अब व्हाट्सएप और ई-मेल से अदालतें भेजेंगी सम्मन, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ब्लू टिक माना जाएगा अब साक्ष्य
images 34 1

दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों से तकनीक का ज्यादा से ज्यादा सहारा लेने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक आदेश भी पारित किया।

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया में तकनीक का ज्यादा इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अब अदालत सम्मन और नोटिस जारी करने के लिए ई-मेल, फैक्स और व्हाट्सएप जैसे इंस्टैंट मैसेजिंग एप का इस्तेमाल करेगी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले लॉकडाउन के दौरान वकीलों और वादियों को होने वाली समस्याओं का संज्ञान लेते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुकदमों की सुनवाई का आदेश दिया था।

मुख्य न्यायाधीश एसए बोबड़े, न्यायाधीश आर सुभाष रेड्डी और एएस बोपन्ना की पीठ ने यह आदेश पारित किया। अदालत ने यह आदेश अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल की ओर से जारी याचिका पर दिया।

अदालत ने आदेश में कहा, लॉकडाउन के दौरान नोटिस और सम्मन के लिए कई बार डाकघर जाना संभव नहीं है। इसलिए नोटिस और सम्मन को ईमेल, फैक्स या त्वरित संदेश सेवा के माध्यम से भेजा जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि व्हाट्सएप का ‘ब्ल्यू टिक’ फीचर का इस्तेमाल साक्ष्य अधिनियम के तहत अदालत के नोटिसों की सेवा को साबित करने के लिए किया जा सकता है।

स्रोत : लल्लूराम डॉट कॉम

संबंधित खबरें (Similar News)