Home SliderTop Newsदेशराजनीति

बिना “पायलट” कांग्रेस का जहाज डूबना तय है

IMG 20200712 WA0007

अपूर्व भारद्वाज

कॉंग्रेस रूपी जहाज का पायलट नाराज हो गया है सचिन पायलट दर्जन भर विधायक को लेकर दिल्ली बैठे है सोनिया गाँधी से मिलकर अपना दुःख बता रहे है मैंने नंवबर में सिंधिया को लेकर डाटावाणी की थी वो मार्च को कांग्रेस छोड़ गए मैंने मार्च में पायलट को लेकर चेताया था तो क्या सचिन सिंधिया होने की राह पर चल पड़े है ?

IMG 20200712 WA0006

होली पर सिंधिया ने बीजेपी को ज्वाइन करने की घोषणा की लेकिंन उनके इस्तीफे से पहले कांग्रेस ने उन्हें निकाल दिया गया 2014 से कांग्रेस जिस डाल पर बैठ रही है उसे ही काट रही है 2019 की हार के बाद जब राहुल गांधी ने इस्तीफा दिया था तब ही सचिन या सिंधिया को कमान सौंप देने थी लेकिन कॉंग्रेस पता नही कौन से युग में जी रही है मोदी और शाह के बाद भारत की राजनीति बहुत डायनामिक हो गई है और कांग्रेस स्टेटिक हो गई है बूढ़ी कांग्रेस को युवा खून चाहिए, लेकिन पुराने चावल अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार ही नही है क्योकि उन्हें वंही राजनीति करनी है जो वो पिछले 40 सालों से कर रहे है

लोकसभा चुनाव हार और राहुल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के पास एक सुनहरा मौका था की वो परिवार वाली पार्टी के टेग से अपने आप को मुक्त कर ले और नए नेतृत्व में नए सिरे से संगठन निर्माण में जुट जाए, अगर सचिन पायलट या सिंधिया के नेतृत्व में नई युवा टीम बनती तो आज कांग्रेस का कुछ अलग रूप देखने को मिलता और प्रियंका और राहुल को भी नयी राजनीति करने के लिए टाइम और स्पेस मिलता लेकिन कॉंग्रेस मोतीलाल,कमलनाथ अशोक गहलोत और दिग्गी जैसे घाघ नेताओं के मकडजाल से कभी निकल ही नही पाई

IMG 20200712 WA0005

कमलनाथ ने एमपी में कुछ नया नही किया न तो उन्होंने शिवराज सरकार के दौरान हुए महा घोटालो की जांच करवाई और नया कोई रोडमेप रखा ऐसा की कुछ गहलोत कर रहे है पुराने नेता अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को ठिकाने लगाने लग गए , अब हालात ऐसे हो गए है कि अगर आज एमपी,राजस्थान में चुनाव हो जाये तो कांग्रेस का पत्ता साफ हो जाएगा सबसे पुरानी पार्टी अभी भी लोकसभा चुनावों की हार का मंथन ही कर रही है एक परमानेंट अध्य्क्ष चुनने में जिस पार्टी को 9 महीने से ज्यादा का समय लग जाये उसका भगवान ही मालिक है बिना पूर्णकालिक अध्य्क्ष के कांग्रेस हरियाणा और महराष्ट्र में बेमन से लड़ी और चुनाव हार गई जनता बीजेपी को हराना चाहती थी लेकिन कांग्रेस जीतना ही नही चाहती थी झारखंड में सोरेन ने बेड़ा पार कर दिया लेकिन दिल्ली में पत्ता साफ हो गया कांग्रेस तब भी नही जागी औऱ अभी भी आत्म मंथन ही कर रही है ।

सत्ता के जोंक रूपी पुराने घाघ नेताओं ने पार्टी की हालत इतनी दयनीय कर दी है की आज आज वायब्रेंट राजनीति के दौर में कांग्रेस पुराने घिसे पिटे तरीकों से राजनीति कर रही है उनका मुकाबला चनाव जितने वाली मशीन से है जिसे दो राजनीति के मंजे हुए शातिर खिलाडी चला रहे है और कांग्रेस ढुल मूल रवैये से उनका प्रतिकार कर रही है कांग्रेस ने सिंधिया को नही खोया है उसने एक बड़ा युवा चेहरा खोया है अगर वो पायलट को लेकर भी वैसी ही उदासीन रही और उसने तत्काल बड़े निर्णय नही लिए तो यह पार्टी केवल इतिहास बन कर रह जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *