Home SliderTop Newsछत्तीसगढ़देश

अच्छे सच्चे व ईमानदार लोगो को जोड़ने की एक प्रक्रिया है राष्ट्र निर्माण अभियान – कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी द्वारा दुर्ग जिला की प्रेस वार्ता की गई प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी व प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल शामिल हुए दिल्ली के जीत के पश्चात छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय जी ने छत्तीसगढ़ के आम आदमी पार्टी के प्रदेश स्तर के सदस्यों के साथ बैठक की उन्होंने कहा कि इस जीत के बाद पूरे देश में आम आदमी पार्टी के काम की राजनीति की बात होनी शुरू हो गयी है दिल्ली की जीत की चर्चा पूरे देश मे हो रही है।

IMG 20200320 WA0016

हमारे सभी साथियों व देश की जनता के बीच एक नए उत्साह का सृजन हुआ है हमे जल्द ही इस उत्साह को संगठन में परिवर्तित करना होगा।
अगर हम इस उत्साह को संगठन के निर्माण में लगाते है तो छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव में हम भाग लेकर हम देश की राजनीति की दशा व दिशा
बदलेंगे।

IMG 20200320 WA0012

उन्होंने एक राष्ट्रीय स्तर अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी सभी पदाधिकारियों को उपलब्ध करवायी राष्ट्रीय स्तर पर एक अभियान की शुरुआत की है जिसे नाम दिया गया है राष्ट्र निर्माण हेतु आम आदमी पार्टी से जुड़े और इसके साथ ही एक नबर लॉन्च किया गया हैं 9871010101 इस नंबर पर मिस कॉल करके आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
इस नंबर पर मिस्डकॉल जाते ही सदस्यता का फार्म भरने हेतु लिंक जनरेट हो जाता है जिसे आप भरकर सम्मिट कर सकते है ।यह प्रयोग दिन प्रतिदिन बेहतर परिणाम दे रहा है अभी तक इसमे छत्तीसगढ़ से लगभग 60 हजार लोग इस अभियान से जुड़ चुके है।
आज के इस प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल प्रदेश प्रवक्ता वदूद आलम जी सोसल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष भावेश सतपति जी जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंग जी श्रमिक विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत विश्वास जी श्रमिक विकास संगठन के महासचिव रजा सिद्दिकी जी प्रदेश महिला महासचिव के ज्योति जी कुलबीर सतपति जी वैशाली नगर अध्यक्ष दुर्ग जिला सोसल मीडिया प्रभारी इब्राहिम खान भिलाई नगर अध्यक्ष अमजद खान शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *