छत्तीसगढ़

पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई ने किया ‘छत्तीसगढ़ गाथा’ को लांच

छत्तीसगढ़ से पहले सकारात्मक स्टोरी पोर्टल तस्वीरें:- Dev Banerjee छत्तीसगढ़ गाथा डॉट कॉम का शुभारंभ मंगलवार को पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई ने गनियारी स्थित अपने निवास पर किया. इस अवसरपर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ गाथा अपने नाम के अनुरूप छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक नई गाथा लिखे. उन्होंने पोर्टल के शुभारंभ परप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नाकारात्मक माहौल में सकारात्मक कोशिश की जितनी तारीफ की जाए कम है. उन्होंने पूरी गाथाटीम को अपनी शुभकामनाएं दीं.  गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ गाथा डॉट कॉम छत्तीसगढ़ का पहला पॉजिटिव स्टोरी पोर्टल है. इसमें आसपास की सकारात्मक कहानियों केसाथ इतिहास, कला-संस्कृति, साहित्य से जुड़े रोचक किस्से-कहानियों को शामिल किया जाएगा. इसके अलावा पुरानी यादें, यात्रावृतांत, ग्राम्य जीवन के साथ तस्वीरों को भी प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा. इसके अलावा और भी बहुत कुछ पोर्टल के माध्यम सेपाठकों को पढ़ने, सुनने और देखने को मिलेगा. मंगलवार को पोर्टल का शुभारंभ किया गया. पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई ने लैपटॉप काबटन दबाकर इसकी शुरुआत की. अब छत्तीसगढ़ गाथा पर नियमित तौर पर कहानियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. अगर आपके पास भी ऐसी कोई सकारात्मककहानियां हैं और आपको लगता है कि उसे लोगों के साथ साझा किया जाना चाहिए तो छत्तीसगढ़ गाथा डॉट कॉम को ई-मेल पर लिखेंया फेसबुक, इंटाग्राम के साथ वाट्सएप पर संपर्क करें. एक नई शुरुआत के लिए टीम को आपकी शुभकामनाओं की भी जरूरत है... ।छत्तीसगढ़ गाथा डॉट कॉम छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार प्रफुल्ल ठाकुर और उनके साथियों द्वारा निराशा और हताशा के वर्तमान माहौल मेंसकारात्मकता का एक अभिनव प्रयोग है ।  लिंक यहां उपलब्ध... https://chhattisgarhgatha.com/

84 लाख रुपये भ्रष्टाचार के आरोप में सिंचाई विभाग के इंजीनियर पर कार्यवाही हो – बसन्त ताटी

बीजापुर ( भूमकाल समाचार ) जिला पंचायत सदस्य बसंतराव ताटी ने जल संसाधन संभाग के प्रभारी ई ई जेपी सुमन...

और अब अम्बिकापुर के पत्रकार मनीष पर एफ आई आर

वे तीन पीढ़ियों से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं। 1962 में तो महेंद्र कुशवाहा को इस कृषि भूमि...

नसबंदी कांड के अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करे कांग्रेस सरकार : माकपा

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 6 वर्ष पूर्व भाजपा राज के समय बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के सकरी गांव में...

अफसर शाही के पैने दांत और लपलपाती जीभ : लील गये एक जवान की जिंदगी

किरीट ठक्कर गरियाबंद। पिछले सात से आठ महीने के कोरोना काल में जिले में अफसरशाही अपने चरम पर है। लॉक...

शिक्षा के क्षेत्र में नक्सलगढ़ के पंच रत्नों ने दी बीजापुर को नई पहचान

देश की सर्वोच्च मेडिकल प्रवेश परीक्षा को किया क्वालिफाई गणेश मिश्रा बीजापुर। प्रदेश के सर्वाधिक माओवादग्रस्त बीजापुर जिले से एक...

मुठभेड़ थी या उसकी हत्या कर दी ?

आतंक छोड़ा तो, निहत्थे मार दिया गया ! उसके तीन नाम थे, वो दो मौतें मरा... https://youtu.be/10O4BOzVUBI यूकेश चंद्राकर, भूमकाल...

क्या छत्तीसगढ़ नकली कीटनाशकों के व्यापार का अड्डा बन गया है

यह सवाल इसलिए कि : अभी कुछ दिनों पहले ही दुर्ग में दुर्गेश निषाद नामक एक किसान ने आत्महत्या कर...

20 साल से जमे जोगी परिवार को मरवाही से बाहर किये जाने की अंतर्कथा

2013 में मरवाही में रिकॉर्ड वोटों से जीतने वाले और 2018 में अकलतरा सीट से बसपा उम्मीदवार के तौर पर...

रैनपुर : किसान सभा द्वारा पंचायत घेराव के बाद सतपंच ने लिया वनाधिकार आवेदन, दी पावती

कोरबा। कोरबा जिले के पाली विकासखंड के रैनपुर ग्राम पंचायत का सुबह से शाम तक 7 घंटे घेराव करने के...