Home SliderTop Newsछत्तीसगढ़

चोरो ने पखांजुर के तहसील कार्यालय समेत कई दफ्तरों का तोड़ा ताला दस्तावेजों में हेराफेरी का सन्देह

प्रसेनजीत साहा

पखांजुर (भूमकाल समाचार): – बीते रात चोरों ने पखांजुर नगरपंचायत में एक साथ कई शासकीय कार्यालयों का तोड़ा ताला,पखांजुर तहसील कार्यालय, पखांजुर नगर पंचायत कार्यालय, राजस्व निरीक्षक और महिला बाल-विकास कार्यालयों का तोड़ा ताला,अलमारियों और संदूको का ताला तोड़ किया हाथ साफ,कई शासकीय दस्तावेज मौके पर मिले बिखरे हुए। आश्चर्य की बात है कि इन दफ्तरों में कंप्यूटर और अन्य महंगे उपकरण को चोरों ने हाथ नहीं लगाया उन्हें किसी खास दस्तावेज की ही जरूरत थी ।

IMG 20200813 WA0018

बतादे की पखांजुर में बीते रात चोरों ने लगातार हो रही रुक रुक कर बारिश का फायदा उठा कर पखांजुर के तहसील कार्यलय, महिला वाल विकास एवं राजस्व निरीक्षक कार्यलय का ताला तोड़ कर दस्तावेजों को बिखरा दिया है।

IMG 20200813 WA0017

रात के वक़्त इस तरह शासकीय दफ्तरों का ताला तोड़कर दस्तावेजों का बिखरा हुआ मिलना कई तरह के संदेह पैदा हो रहा है वही मामले को लेकर गली मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है लोगों को कहना है कि कहि कुछ दस्तावेजों की हेराफेरी करने के लिए शासकीय कार्यालयों के ताला तो नहीं तोड़ा गया है सारे बातों का पर्दाफाश तो पुलिस द्वारा जांच के बाद ही पता चलेगा।फिलहाल पखांजुर पुलिस जांच कर रही हैं।

IMG 20200813 WA0023

प्रसेनजीत साहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *