Home SliderTop Newsछत्तीसगढ़देशबस्तर

हम बादशाह के दरबारी हैं बैंगन के नहीं

IMG 20190926 WA0006

एक बार एक बादशाह सबके साथ डिनर कर रहे थे.!!
बड़े बड़े विद्धान, मंत्रीगण और सम्माननीय दरबारियों के साथ.!!
अचानक बादशाह बोल पड़े…
“भई, ये बैंगन बड़ी गजब की चीज़ है.!!”
बादशाह के ये कहना था कि सभी लोग बोलने लगे…
“बिल्कुल बादशाह सलामत, बैंगन सब्जीयों का राजा जो ठहरा.!!”
“बैंगन सभी सब्जियों के साथ खाया जाता है.!!”
“तभी भगवान ने इसके सर पर ताज रखा है.!!”
“बैंगन ये है, वो है अलाणा ढिमका.!!
बात आयी गयी हो गयी

कुछ वक्त बाद फिर ऐसे ही डिनर का आयोजन हुआ…
जिसमें वही बादशाह सभी दरबारियों के साथ डिनर कर रहे थे.!!
खाते खाते अचानक बादशाह बोल पड़े….
“भई ये बैंगन बड़ी बकवास सब्जी है.!!”

बस फिर सभी लगे ताल से ताल मिलाने…
“अजी बैंगन तो है ही बिमारी की जड़.!!”
“तभी तो इसका नाम बैंगन है, बे-गुण: बिना गुण का.!!”
तभी भगवान ने इसके सर पर कील ठोक दी है.!!
राजा बड़ा हैरान हुआ.!!

डिनर के बाद उसने एक दरबारी से पूछा कि…
पिछली बार तो तुम बैंगन की बड़ी तारीफ कर रहे थे.??
अब ऐसा क्या हो गया कि तुम सब बैंगन को कोसने लगे.??”

दरबारी ने जवाब दिया
हम बादशाह के दरबारी है बैंगन के नही?

आपकों याद होगा कि यही न्यूज़ चैनल कुछ दिन पहले ट्रम्प द्वारा यह कहे जाने पर कि मोदी जी ने उन्हें भारत पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने को कहा है ट्रम्प को महा झूठा बता रहे थे , आज वही सारे चैनल ट्रम्प को सच्चाई का पुतला बता रहे हैं l

IMG 20190926 WA0007

ये गोदी मीडिया बिल्कुल उन दरबारियों सरीखा व्यहवार कर रहा है जो कल तक बैंगन को खराब बताया करता था और अब उसे सब्जियों का राजा बता रहा है

( सोशल मीडिया में वॉयरल पोस्ट , लेखक अज्ञात )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *