Home SliderTop Newsछत्तीसगढ़

पिता के खिलाफ मामले दर्ज करने का निर्देश देने वाले न्याय प्रिय मुख्यमंत्री से भ्रष्टाचार के मामलों में भी कार्यवाही की उम्मीद बढ़ी

538A321A 89AD 47E1 AE7E 728A4B24848A

भ्रष्टाचार के आरोपी सुभाष मिश्रा की शिकायत माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुभाष मिश्रा के सामने दी

भूमकाल समाचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम रायपुर में हुए लगभग चार करोड़ रुपये के घोटाले की शिकायत दिनांक 6 सितम्बर 2021 को मुख्यमंत्री निवास में आरोपी सुभाष मिश्रा के सामने ही शिकायतकर्ता वरिष्ठ पत्रकार नारायण शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी.





शिकायतकर्ता के अनुसार छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम में क्लास 3 – 4 के बच्चों के लिए एम जी एम एल कार्ड्स की छपाई का कार्य प्रबोध एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, गीता नगर, जी. ई. रोड़ रायपुर व छत्तीसगढ़ पैकेज़र्स प्राइवेट लिमिटेड 4/1, नेहरू नगर को तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर तत्कालीन प्रबन्ध संचालक, श्री जे. मिंज, तत्कालीन महाप्रबंधक सुभाष मिश्रा, तत्कालीन संचालक राज्य शैक्षणिक संस्थान एवं प्रशिक्षण परिषद, रायपुर, तत्कालीन उप प्रबंधक – मुद्रण विविध की मिलीभगत से लगभग चार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था।

46295BBF CFD9 480A 991B 0F72E161AD8F

जिसकी शिकायत पत्रकार नारायण लाल शर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज कराई थी उस ब्यूरो में अपराध क्रमांक 40/2013 अंतर्गत धारा 420, 120 बी, भा. द.स. एवं सहपाठित धारा 13(1)डी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। छत्तीसगढ़ लोक आयोग में भी इस प्रकरण की शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रकरण क्रमांक 275/2012 माननीय प्रमुख लोकायुक्त जस्टिस टी. पी. शर्मा ने भी भ्रष्टाचार के आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की अनुशंसा अभियोजन कार्यवाही के लिए सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को कर दी थी।आदेश दिनांक 29/03/2019 पारित किया गया था। माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास के कार्यालय और महानदी मंत्रालय के कार्यालय में इसकी शिकायत कई बार मैं कर चुका था। छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के ऑफिस में कई बार कार्यवाही के लिए शिकायतकर्ता लिख चुका था।

7483CA09 1E6B 4822 A3B4 C622CEBD2DC4

इस प्रकरण का चालान बनकर तैयार पड़ा है।

आरोपी को बचाने मीडिया सलाहकार का हस्तक्षेप
शिकायत कर्ता नारायण शर्मा ने भूमकाल समाचार को बताया है कि वहां के अधिकारियों का कहना है माननीय मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रुचिर गर्ग का फोन आता है। इस प्रकरण के चालान को प्रस्तुत नहीं करना है।

श्री शर्मा के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारी इस प्रकरण के चालान को कोर्ट में प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं। तब इसकी शिकायत मैंने दिनांक 6 सितंबर 2021 न्याय प्रिय, कानून सम्मत कार्यवाहियों के लिए लोक प्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथ यह शिकायत मैंने इत्तेफाक से आरोपी सुभाष मिश्रा के सामने ही दी।

शिकायतकर्ता नारायण शर्मा को पूरी उम्मीद है न्याय प्रिय मुख्यमंत्री ने जब अपने पिता श्री नन्द कुमार बघेल के खिलाफ अपराध दर्ज होने से नहीं रोका तो भ्रष्टाचार के आरोपी जिनके विरुद्ध 2013 में अपराध दर्ज हो चुका है । उसके ऊपर होने वाली कार्यवाही को भी नहीं रुकने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *