Home SliderTop Newsछत्तीसगढ़

दुगली आगजनी कांड में लीपा पोती का प्रयास : माकपा

CC54760C 394C 4E96 9FE6 37A51F887C34

रायपुर । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आरोप लगाया है कि दुगली आगजनी कांड में जांच के नाम पर प्रशासन द्वारा लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है और आदिवासियों के घर जलाने, उनकी फसलों को नष्ट करने और कई सालों से उनका सामाजिक बहिष्कार जारी रहने के मूल सवाल को ही जांच के दायरे से गायब किया जा रहा है।

आज यहां जारी एक प्रेस बयान में माकपा के धमतरी जिला सचिव समीर कुरैशी ने बताया कि जांच पूरी होने के पूर्व ही बड़े सुनियोजित तरीके से मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है कि कोई आगजनी हुई ही नहीं है और वन प्रबंधन समिति ने केवल अवैध कब्जों को हटाया है, जबकि जलती आदिवासी झोपड़ियों की तस्वीरें सार्वजनिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमलावरों पर कार्यवाही करने के बजाए प्रशासन उनको बचाने का प्रयास कर रहा है।

01D2B0A7 9718 4A0E 8FDE D01410E1CF29

माकपा नेता ने कहा कि पीड़ितों से पंचनामा के नाम पर एक ऐसे कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रशासन द्वारा दबाव डाला जा रहा है, जिसमें लिखा हुआ है कि पीड़ितों के दावे के विपरीत उन्होंने वर्ष 2015 में वन भूमि पर कब्जा किया है। माकपा ने मीडिया के लिए इस कथित पंचनामा की छाया प्रति भी जारी की है, जिस पर पीड़ितों ने हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार स्वयं एसडीएम सुनील शर्मा पीड़ितों पर दबाव बना रहे हैं कि वे वन भूमि छोड़कर कही और चले जाएं, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने वन भूमि पर काबिज किसी भी व्यक्ति को बेदखल करने के आदेश पर स्टे दे रखा है। कुरैशी ने कहा है कि एसडीएम का रवैया सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना के दायरे में आता है।

9153CE56 1AFC 47FC 8FFB A8D67F8ABB46

माकपा नेता ने कहा है कि यदि प्रशासन द्वारा आगजनी की घटना का फ़र्ज़ीकरण किया जाता है, तो माकपा आदिवासियों के लिए न्याय की लड़ाई को और तेज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *