Home SliderTop Newsछत्तीसगढ़देशबस्तर

आजाद भारत में पहली आदिवासी महिला कुलपति

सोना झरिया मिंज ‘सिदो-कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय’ की कुलपति नियुक्त की गई

IMG 20200528 WA0005

रजनी गजबिये (युवा काफिला )
 

झारखंड सरकार ने जेएनयू की कम्प्यूटर साइंस विभाग की प्रोफेसर और जेएनयू शिक्षक संघ की पूर्व अध्यक्ष प्रो सोना झरिया मिंज को सिदो कानू मुर्मू विश्वविद्यालय झारखंड का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है।

आपको जानकर बिल्कुल हैरानी नहीं होगी कि इस मुल्क में वर्तमान में लगभग 799 विश्वविद्यालय (43 केंद्रीय, 329 राज्य, 122 डीम्ड, 197 निजी, 1 केंद्रीय ओपन, 13 राज्य ऑपन, 75 राष्ट्रीय संस्थान, 1 निजी ओपन, 5 राज्य संस्थान, 13 अन्य) जिनमें प्रो मिंज पहली आदिवासी वाइस चांसलर है।
जबकि आदिवासियों के नाम पर कुछ विश्वविद्यालय खोले गए हैं ताकि वोट बटोरे जा सकें लेकिन उनमें वाइस चांसलर के पद पर नियुक्ति हमेशा गैर आदिवासी (डिगु) की हुई हैं। आप अपने आस- के विश्वविद्यालयों का सर्वे करके देख लीजिए कि वाइस चंसलारों की सामाजिक पृष्ठभूमि क्या है ? 

ऐसा नहीं है कि योग्य उम्मीदवार नहीं है और कायदे से इन 799 विश्वविद्यालयों में यदि 7.5% प्रतिशत जनसंख्या के अनुसार 60 वाइस चांसलर आदिवासी होने चाहिए थे लेकिन आदिवासी समाज को पहली महिला वाइस चांसलर अब जा कर मिली हैं। वह भी झारखंड जैसे आदिवासी बाहुल्य राज्य में और वह भी राज्य स्तर पर। वह भी तब जब एक आदिवासी हेमंत सोरेन उस राज्य का मुख्यमंत्री है।

IMG 20200528 WA0006

परिचय

एक जनजाति वर्ग की महिला को कुलपति बनाया जाना वाकई गर्व की बात हैं। जेएनयू, नई दिल्ली की प्रोफेसर डॉक्टर सोना झरिया मिंज को सिदो कान्हु विश्वविद्यालय, झारखंड का कुलपति नियुक्त किया हैं। 
परिचय –
प्रो. सोनाझरिया मिंज जेएनयू में स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एंड सिस्टम्स साइंसेज में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं।
योग्यता-
पीएच.डी. (कम्प्यूटर साइंस) जवाहरलाल नेहरू यूनवर्सिटी, नई दिल्ली
एम.फिल। (कम्प्यूटर साइंस) जवाहरलाल नेहरू यूनवर्सिटी, नई दिल्ली
एमएससी। (गणित) मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, तांबरम, चेन्नई, टीएन
विशेषज्ञता के क्षेत्र:
भू-स्थानिक सूचना विज्ञान, स्पैट-टेम्पोरल डेटा एनालिसिस, डेटा माइनिंग, मशीन लर्निंग, रफ सेट्स ।
अनुभव:
2005 – आज तक: प्रोफेसर, स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड सिस्टम्स साइंसेज, जेएनयू, नई दिल्ली
1997 – 2005: एसोसिएट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड सिस्टम्स साइंसेज, जेएनयू, नई दिल्ली
1992-1997: असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड सिस्टम्स साइंसेज, जेएनयू, नई दिल्ली
1991-1992: सहायक प्रोफेसर, कंप्यूटर विज्ञान विभाग, मदुरै कामराज विश्वविद्यालय, मदुरै, TN
1990 – 1991: कम्प्यूटर साइंस, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के सहायक प्रोफेसर विभाग

वर्तमान में जेएनयू शिक्षक संघ (2018-19) के अध्यक्ष पद पर भी रह चुकी हैं। अभी उन्हें सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका, झारखंड में कुलपति बनाया गया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *