Home SliderTop Newsआज की कवितादेश

तुम कब्र खोद सकती हो अपने अस्तित्व मिटाने वालो का शोषण का साम्राज्य चलाने वालो का

तुम कब्र खोद सकती हो
अपने अस्तित्व मिटाने
वालो का
शोषण का साम्राज्य
चलाने वालो का
तुम कब्र खोद सकती हो।।

IMG 20200123 WA0000

वे लोग कहते हैं
चारदीवारी में रहकर
तुम्हारी मानसिकता
संकीर्ण हो चुकी है
तुम कुछ नहीं कर सकती
तुम्हारा काम है
किच-किच करना
और सास बहू की कहानी में
अपना जीवन बिताना
वे कहते हैं
दायरे में रहना चाहिए तुम्हें
क्योंकि तुम
चारदीवारी के लिए बनी हो
दुनिया दारी की समझ
तुमसे परे हैं
और परे हैं
सियासी मसलों को समझना
कुछ लोगों को यह
सच भी लगता है
लगता है
चूल्हे चौके के इर्द-गिर्द
घूमती है तुम्हारी मानसिकता
इस लिए
एक लम्बे अरसे के बाद
तुम समझ सकोगी
कब्र खोदने का मतलब
पर,
इतिहास पलटकर देखो
तो,
तुम्हीं बनी थी कभी
रूस की महिलाएँ
शोषकों के लिए
कब्र खोदने वाली महिलाएं
और आज जब
नजर उठाकर देखूं
शाहिन बाग की ओर
रौशन बाग की ओर
और वैसे रौशन बनने वाले
और जगहों की ओर
तब यकिन होता है
ज्यादा दूरी नहीं है
घर की चारदीवारी
और शोषणकारी व्यवस्था के बीच
तुम करने पर आओ
तो जुल्मी इरादों के खिलाफ
कभी भी बन सकती हो
मुहतोड़ जवाब
कठिनाइयों को सहकर
जुल्म व शोषण के खिलाफ
तुम मोर्चा खोल सकती हो
और करने पर आओ
तो एक दिन इनका
कब्र खोद सकती हो ।।

IMG 20200123 WA0001

इलिका प्रिय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *