Home SliderTop Newsछत्तीसगढ़देशबस्तर

जशपुर की महिलाएं महुआ से बना रही है सैनिटाइजर

IMG 20200422 WA0001

जशपुर ।   जिलाधीश निलेश कुमार क्षीरसागर ने अपने फेसबुक व ट्यूटर से जानकारी दी है कि महुआ से सैनिटाइजर बनाने वाला जशपुर देश का पहला जिला बन गया है । महुआ से बने हर्बल सैनिटाइजर का निर्माण महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किया गया है।

IMG 20200422 WA0003 01

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी ट्वीट कर यह जानकारी है कि जशपुर के महिलाओं ने महुआ से हर्बल सेनीटाइजर बनाए हैं जो कोविड-19 से लड़ाई में मददगार साबित होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर के युवा वैज्ञानिक समर्थ जैन ने महुआ को परिष्कृत कर हर्बल सेनेटाइजर बनाया है जो कि पूरी तरह सुरक्षित है और उपयोगी है जिला प्रशासन के आग्रह पर इस हर्बल सेनेटाइजर बनाने की तकनीक को विकसित किया है।

जिला प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से स्वयंसेवी सहायता समूह के द्वारा वनोपज से हर्बल सैनिटाइजर का निर्माण किया गया है इसका निर्माण अभी लघु पैमाने पर किया गया है जिसका व्यापक पैमाने पर उत्पादन कर पूरे जशपुर जिले में सभी लोगों तक सैनिटाइजर पहुंचाने का व्यवस्था कर रही है अभी हर्बल सैनिटाइजर का कम मात्रा में निर्माण किया गया है।

IMG 20200422 WA0002

“महुआ”कई औषधीय गुणों के साथ-साथ एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ तथा शराब बनाने में सस्ता सुलभ चीज भी है यदि इससे सेनेटाइजर जैसे कोई चीज बनता है तो सोने पे सुहागा है। वर्तमान में यह एक प्रमुख वनोपज के रूप में संग्रहित होता है , इसी साल इसका खरीदी दर प्रति किलो 19 रुपये से बढ़ा कर 30 रुपये किया गया है । अभी तक इसका आदिवासी इलाकों में इसका ज्यादातर प्रयोग शराब बनाने में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *