अखिल भारतीय आदिवासी परिषद ने की आरोपी पुरुषोत्तम पात्र की गिरफ्तारी की मांग

0
IMG-20200519-WA0007

कलेक्टर एसपी को दिया लिखित आवेदन

गरियाबंद। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद द्वारा फरार आरोपी पुरुषोत्तम पात्र की गिरफ्तारी की मांग की गई है।आदिवासी विकास परिषद द्वारा कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक की ओर प्रेषित आवेदन के अनुसार , आरोपी पुरुषोत्तम पात्र ने हमारे आदिवासी समाज के हरिशंकर मांझी के साथ मारपीट कर जातिगत गालियां देते हुए अपमानित किया है। उक्त आरोपी अपनी राजनैतिक पहुंच व धन बल के आधार पर कुछ भी कर सकता है। उक्त आरोपी पुरुषोत्तम पात्र ने गरीब वर्ग को बहुत परेशान किया है , जिससे हमारे समाज के लोगों में अत्यंत दुख और आक्रोश व्याप्त है। उसके नाम से एफआईआर दर्ज की जा चुकी है इसलिए उसे शीघ्र गिरफ्तार कर पीड़ित को न्याय दिलायें।

IMG 20200519 WA0007


विदित हो कि आरोपी पुरुषोत्तम पात्र जो की देवभोग क्षेत्र में कथित तौर पर पत्रकारिता करता है , पर ग्राम टिकरापारा थाना देवभोग निवासी ग्रामीण हरिशंकर मांझी ने मारपीट जातिगत गाली गलौज जान से मारने की धमकी व पत्रकारिता की धौंस दिखाने का आरोप लगाते अजाक थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। शराब तस्करी के एक अन्य मामले में भी देवभोग पुलिस को पुरुषोत्तम पात्र की तलाश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति काफी लंबे अर्से से देवभोग क्षेत्र में पत्रकारिता की आड़ में असंवैधानिक गतिविधियों में लिप्त रहा है।

FB IMG 1589971459679

किरीट ठक्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *