लाइव तस्वीर दंतेवाडा से: दिल दहला देने वाला नक्सली हमला भाजपा विधायक मंडावी समेत पांच सुरक्षा कर्मी शहीद।

0
VBK-DANTEWADA1-PTI
VBK DANTEWADA2 PTI

दंतेवाड़ा– दंतेवाड़ा से बड़ी खबर आ रही है। भाजपा विधायक भीमा मंडावी को नक्सलियों ने मार दिया है। चुनावी सभा से लौट रहे भीमा मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया है, इस हमले में नक्सलियों ने उनके बुलेटप्रूफ व्हीकिल को उड़ा दिया। वहीं काफिले में बीच में चल रहे विधायक भीमा मंडावी के भी गाड़ी को नक्सलियों ने अपना शिकार बनाया है।

Screenshot 2019 04 09 18 45 35

इस घटना के 3 दिन पहले ही इसी इलाके में हजारों आदिवासियों ने माओवादियों द्वारा चुनाव बहिष्कार रैली और सम्मेलन किया था ।

पी सुंदर राज डीआईजी नक्सल ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि भीमा मंडावी की मौत हुई है। 5 जवान शहीद हो गये।

चुनाव के ठीक 48 घंटे पहले एक बड़ी खबर है। दंतेवाड़ा के कुआंकोंडा इलाके में नक्सलियों ने बुलेट प्रूफ गाड़ी को उड़ा दिया गया है। भाजपा विधायक भीमा मंडावी के काफिले की ये गाड़ी है। चुनावी सभा से विधायक सुरक्षा काफिले के साथ लौट रहे थे, इसी दौरान नक्सलियों ने श्यामगिरी के पास बुलेट प्रुफ गाड़ी को नक्सलियों ने उड़ा दिया।

ये पूरा घटनाक्रम श्यामगिरी के इलाके में हुई है। 11 अप्रैल को बस्तर में चुनाव के ठीक पहले ये बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इधर पुलिस की बैकअप फोर्स को रवाना कर दिया गया है, हालांकि अभी तक पूरी जानकारी सामने नहीं आ पायी है।

VBK DANTEWADA1 PTI
IMG 20190410 WA0002

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *